ब्रेकिंग न्यूज़

 इन राशियों पर शनिदेव रहते हैं हमेशा मेहरबान.....भाग्य का मिलता है अच्छा साथ
बालोद से पंडित प्रकाश उपाध्याय
 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 12 राशियों में कुछ राशियां ऐसी होती है जिन पर शनिदेव ज्यादा मेहरबान रहते हैं। शनि साढ़ेसाती या ढैय्या चलने पर इन राशियों पर कोई ज्यादा विपरीत असर नहीं पड़ता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे राशियां। 
 तुला राशि
तुला राशि शनिदेव की प्रिय राशियों में से एक होती है। तुला राशि शनिदेव की उच्च की राशि होती है। शनिदेव इस राशि वालों पर हमेशा ही अपनी कृपाद्दष्टि रखते हैं। इस राशि के जातकों के जीवन में शनि देव हर तरह की खुशियां प्रदान करते हैं। कार्यों में असफलताएं मिलने पर इस राशि के लोग ज्यादा निराश नहीं होते हैं क्योंकि उन्हें इस बात का अनुभव रहता है कि ये असफलताएं ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली हैं। इन राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलता है। भाग्याशाली के साथ इस राशि लोग काफी मेहनती और ऊर्जावान होते हैं।  
 मकर राशि
 शनिदेव की दूसरी प्रिय राशि मकर होती है। इस राशि पर शनि का अशुभ प्रभाव बहुत ही कम देखने को मिलता है। क्योंकि मकर राशि के स्वामी शनिदेव ही होते हैं। स्वामी ग्रह होने के कारण मकर राशि पर शनि जब शुभ स्थान पर होते हैं तो इस राशि के लोग अपने-अपने कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता को प्राप्त करते हैं। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से सभी तरह के कार्य फौरन ही पूरे हो जाते हैं। 
 कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी ग्रह भी शनिदेव होते हैं। शनिदेव को दो राशियों का स्वामी बनाया गया है। शनिदेव अपनी विशेष कृपा से कुंभ राशि के लोगों को मालामाल करते हैं। कुंभ राशि वालों पर शनिदेव के साथ मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त रहता है। इस राशि के लोगों को किसी भी काम में सफलता पाने के लिए बहुत ही कम प्रयास करने पड़ते हैं। शनिदेव की कृपा के चलते इनको अचानक धन प्राप्ति होता है। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english