ब्रेकिंग न्यूज़

आने वाले 30 दिनों तक ये राशि वाले रहेंगे मौज में

मार्च के महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन का सीधा असर मानवीय जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित सभी 12 राशियों पर इसका असर देखने को मिलता है। जानिए ज्योतिषाचार्य प. प्रकाश उपाध्याय जी से किन राशि वालों के लिए मार्च का महीना लेकर आएगा शुभ परिणाम और किन्हें हो सकता है नुकसान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि- माह के प्रारंभ में मन परेशान रहेगा। संयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। 13 मार्च के बाद क्रोध में कमी आएगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कारोबारी कार्यों में भागदौड़ अधिक रहेगी। मित्रों से व्यर्थ के वाद विवाद से बचें। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। 16 मार्च के बाद खर्चों में वृद्धि होगी। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें।  कठिनाइयां आ सकती हैं। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी।

वृष राशि- माह के प्रारंभ में वाणी में मधुरता रहेगी। परंतु मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। व्यर्थ के क्रोध से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। 13 मार्च के बाद बातचीत में संतुलित रहें। मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। मन परेशान हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। 16 मार्च से मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।

मिथुन राशि- मास के प्रारंभ में मन में शांति और प्रसन्नता  रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। 13 मार्च के बाद स्वास्थ्य में सुधार तो होगा। परंतु मन अशांत रहेगा। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। 17 मार्च से कारोबार में कठिनाई आ सकती हैं। आत्म विश्वास में कमी भी आएगी।

चाणक्य नीति : स्वस्थ रहने के लिए जरूर करें इन चीजों का सेवन, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

कर्क राशि- मास के प्रारंभ में मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार की स्थिति मास के प्रारंभ में संतोषजनक रहेगी, परंतु सात मार्च से कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। 27 मार्च के बाद पुन: कारोबार में प्रगति दिखाई देगी। परिवार का सहयोग भी मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें।

सिंह राशि- 14 मार्च तक तो आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। तत्पश्चात धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। सात मार्च के बाद कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिल सकते हैं। परंतु मास के अंत में पुन: कुछ परेशानियां आ सकती हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी में अवसर मिल सकते हैं। परंतु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

कन्या राशि- माह के प्रारंभ में आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। 13 मार्च के बाद धैर्यशीलता में कमी रहेगी। संयत रहें। परिवार में शांति बनाए रखने के प्रयास करें। वाहन सुख में कमी आ सकती है। नौकरी में कठिनाइयां आ सकती है। 16 मार्च से कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। 17 मार्च से मन प्रसन्न रहेगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कारोबार पर ध्यान दें। भागदौड़ अधिक रहेगी।

तुला राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। संगीत में रुचि बढ सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। 14 मार्च तक आय की स्थिति पर्याप्त रहेगी। तदुपरांत आय में कमी व खर्च अधिक हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी नए कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। संपत्ति का विस्तार होगा। परंतु पिता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि- मास के प्रारंभ में मन में उतार चढ़ाव रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। वाहन के रखरखाव तथा वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। 16 मार्च से धैर्यशीलता में कमी आएगी। संयत रहें। परंतु माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। 17 मार्च से कारोबार में आय में वृद्धि होगी। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता का साथ रहेगा।

धनु राशि- माह के प्रारंभ में मन प्रसन्न तो रहेगा। परंतु संतान के स्वास्थ्य से परेशान भी हो सकते हैं। 13 मार्च से संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं। 16 मार्च के बाद नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यभार में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी। 17 मार्च के बाद कारोबार में  कठिनाइयां आ सकती हैं। कारोबार में भागदौड़ बढ़ेगी। पिता का साथ मिलेगा।

मकर राशि- मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। बातचीत में संतुलित रहें। सात मार्च से वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। 14 मार्च के बाद परिश्रम अधिक रहेगा। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। किसी संपत्ति से आय के साधन बन सकते हैं।

कुंभ राशि- मन परेशान हो सकता है। मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। सात मार्च के बाद कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। संतान सुख में वृद्धि हो सकती है। परंतु माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

मीन राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। परंतु मन में आशा निराशा के भाव भी हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में व्यवधान भी रहेंगे। 13 मार्च के बाद नौकरी में तरक्की के  अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक  रहेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। अफसरों से सदभाव बनाकर रखें। वाहन चलाते समय सचेत रहें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। 16 मार्च के बाद आत्मसंयत रहें। अपनी  भावनाओं को वश में रखें। 17 मार्च से परिवार में शांति रहेगी।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english