घर में चाहते हैं सुख समृद्धि तो इन चीजों को घर में ना रखें.....
अगर कोई काम वास्तु के हिसाब से न हो और गलत किया जाए तो उसका नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। इससे लोग कंगाल भी हो सकते हैं और आर्थिक स्थिति भी काफी खराब हो सकती है। ऐसे में धार्मिक शास्त्रों में कुछ बातों का उल्लेख किया गया है और बताया गया है कि वास्तु के मुताबिक कौन सी चीजें घर में नहीं लानी चाहिए।
बड़ी प्रतिमा
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक घर में कभी भी 6 इंच से बड़ी भगवान की प्रतिमा को नहीं रखना चाहिए। दरअसल, इसके पीछे कारण बताया जाता है कि बड़ी प्रतिमाओं की नियमित विधि-विधान से पूजा होनी चाहिए। हालांकि कई बार संपूर्ण ज्ञान नहीं होने के कारण दोषपूर्वक पूजा होती है, जिसके कारण लोगों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
कंटीले पेड़
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर में कभी भी कंटीले पौधे नहीं रखने चाहिए। इसके अलावा जिनमें कांटे होते हैं वो पौधे भी नहीं उगाने चाहिए। हालांकि गुलाब इसका एक अपवाद है. घर में गुलाब उगाए जा सकते हैं, लेकिन कैक्टस या बबूल को घर में नहीं लगाना चाहिए।
शालिग्राम
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक घर में शालिग्राम रखा जाए, तो उसकी विधि विधान से पूजा करना अनिवार्य होता है। शालिग्राम एक सुंदर, चिकना और चमकीला पत्थर होता और ग्रंथों में इसे भगवान विष्णु का प्रतिरूप माना गया है। इस पत्थर को अगर घर लाते हैं तो इसकी पूजा के कठिन नियमों का पालन करना होता है। अगर इन नियमों का पालन नहीं किया जाए तो भाग्य में काफी अड़चने देखने को मिलती हैं। इसलिए यदि आप सक्षम है पूजा करने में , तभी शालिग्राम पूजा घर में रखें अन्यथा नहीं।
Leave A Comment