ब्रेकिंग न्यूज़

घर बनाते समय रखें इन बातों पर दें विशेष ध्यान, पाएं सुख समृद्धि और धन-लाभ

-पं. प्रकाश उपाध्याय
हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख-समृद्धि, तरक्की और हर एक व्यक्ति के साथ अपने अच्छे संबंध चाहता है। हालांकि कई बार अनेक प्रयासों के बावजूद दुःख और परेशनियां हमारे जीवन पर हावी हो जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इन परेशनियों का कारण कई बार हमारे आस-पास के परिवेश और घर के संरचना के पीछे छिपा होता है। वास्तु शास्त्र प्रकृति की पांच चीजों को सही स्थिति में रखने का तरीका है। जो पॉजिटिव एनर्जी को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए और अपने आस- पास के वातावरण को व्यवस्थित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। जो हमारे जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियां लाने की क्षमता रखता है। आइए जानते हैं घर के लिए महत्वपूर्ण वास्तु टिप्स।
   1. घर के एंट्रेंस गेट पर तुलसी का पौधा रखें। तुलसी का पौधा भगवान विष्णु से संबंधित है  इसके अलावा इसके कई औषधीय फायदें भी है। यह निगेटिव एनर्जी को अवशोषित करके पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाता है। तुलसी के पौधे को घर के पूर्व दिशा में रखना चाहिए इसके अलावा इसे उत्तर या उत्तर- पूर्व दिशा में खिड़की के पास  रखा जा सकता है।
  2. उत्तर दिशा में सिर रखकर नहीं सोना चाहिए। उत्तर दिशा में सिर रखकर सोने से रातों को बुरे सपने आते हैं जिसकी वजह से नींद खराब होती है व रक्त विकार जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
  3. उत्तर और पूर्व दिशा की दरवाजे और खिड़कियां दक्षिण और पश्चिम दिशा की तुलना में बड़ी होनी चाहिए। दक्षिण और पश्चिम दिशा में खिड़कियां न बनाएं।
  4. दीवार पर हमेशा चलती हुई घड़ी लटकाएं। इसे पूर्व, पश्चिम और उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। इन दिशाओं में घड़ी लटकाने से नए अवसर प्राप्त होते हैं। घर में हरे रंग की दीवार घड़ी नहीं लगानी चाहिए। यह हाथ में आए अवसर को भी छीन सकती है।
   5. भारी फर्नीचर को दक्षिण, पश्चिम दीवार के पास रखना चाहिए। फर्नीचर में अधिक से अधिक लकड़ी से बनी वस्तु का ही प्रयोग करें। प्लास्टिक से बनी चीजों का उपयोग करने से बचें। धातु से बने फर्नीचर का उपयोग नहीं करना चाहिए। यह हमारे चारों ओर चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न कर देता है। जिससे निगेटिव एनर्जी में वृद्धि होती है।
   6. गेट के पास शू रैक नहीं रखना चाहिए। यह निगेटिव एनर्जी को अपनी ओर आकर्षित करता है। शू रैक को पश्चिम और दक्षिण पश्चिम कोने की ओर रखना चाहिए। भूलकर भी इसे उत्तर, दक्षिण-पूर्व और पूर्व दिशा की ओर न रखें।
  7. घर पर लगी नेमप्लेट को हमेशा साफ-सुथरा रखें। यह घर में रखने वाले लोगों के बारे में पहली छाप बनाता है और उनके बारे में सूचना देता है।
  8. मेन गेट के जरिए लोग घर के अंदर प्रवेश करते हैं। इसजे साथ ही साथ तरह-तरह की ऊर्जा भी इसी रास्ते से होकर घर के अंदर प्रवेश करती है। घर में लगे बाकी दरवाजों की तुलना में घर का मेन गेट बड़ा होना चाहिए यह लकड़ी का बना हुआ होना चाहिए। मेन गेट को उत्तर, उत्तर-पूर्व या पश्चिम दिशा में बनाना चाहिए।
  9. घर के सेंटर में भूलकर भी पिलर, सीढ़ियां नहीं बनाना चाहिए। इसकी वजह से धन हानि हो सकती है।
  10. घर के दक्षिण, पश्चिम दीवार को उत्तर व पूर्व की दीवार की तुलना में बड़ा और मोटा होना चाहिए। घर का उत्तरपूर्व कोना ऊर्जा का उद्गम स्थल होता है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english