कब से शुरू हो रहा है हिंदू नववर्ष ? जानें इस बार क्या होने वाला है खास
-पं. प्रकाश उपाध्याय
हिन्दू नववर्ष का आरंभ चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होता है। जिस प्रकार अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 01 जनवरी 2023 से नए साल की शुरुआत हो चुकी है ठीक उसी तरह चैत्र माह हिंदू कैलेंडर का पहला महीना कहलाता है। हिंदू नववर्ष चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि 22 मार्च को पड़ रही है। यानी 2023 में हिंदू नव वर्ष का आरंभ 22 मार्च से होगा। 22 मार्च 2023 दिन बुधवार को विक्रम संवत 2080 का आरंभ होगा। इस संवत्सर का नाम नल होगा और इसके अधिपति बुध ग्रह और मंत्री शुक्र ग्रह होंगे। इस नव संवत्सर में ऐसे कई मौके आएंगे, जिस शुभ मुहूर्त में व्यापारी अपनी बही का पूजन कर सकते हैं। आइए जानते हैं नवसंवत्सर 2080 के बारे में विशेष बातें।
हिन्दू नववर्ष का महत्व
हिन्दू नव वर्ष पूजा-पाठ के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। जब हिन्दू नव वर्ष का आरंभ होता है तब बसंत ऋतु का भी आगमन होता है। चैत्र माह और हिन्दू नव वर्ष का पहला पर्व मां दुर्गा के स्वागत से आरंभ होता है चैत्र प्रतिपदा से ही चैत्र नवरात्रि मनाई जाती है जो पूरे 9 दिन तक चलती है।
नव संवत्सर 2080 में होंगे 13 महीने---
हिंदू कैलेंडर के अनुसार वैसे तो हर साल 12 महीने का होता है, लेकिन इस बार अधिक मास होने से इस नव वर्ष में 13 महीने होंगे। यहां पढ़ें महीनों के नाम और तिथि।
नव संवत्सर 2080 के महीने तिथि
चैत्र माह 22 मार्च 2023 - 6 अप्रैल 2023
वैशाख माह 7 अप्रैल 2023 - 5 मई 2023
ज्येष्ठ माह 6 मई 2023 - 4 जून 2023
आषाढ़ माह 5 जून 2023 - 3 जुलाई 2023
श्रावण माह 4 जुलाई 2023 - 31 अगस्त 2023
(अधिक माह होने से यह महीना इस बार 60 दिन का होगा)
भाद्रपद माह 1 सितंबर 2023 - 29 सितंबर 2023
आश्विन माह 30 सितंबर 2023 - 28 अक्टूबर 2023
कार्तिक माह 29 अक्टूबर 2023 - 27 नवंबर 2023
मार्गशीर्ष माह 28 नवंबर 2023 - 26 दिसंबर 2023
पौष माह 27 दिसंबर 2023 - 25 जनवरी 2024
माघ माह 26 जनवरी 2024 - 24 फरवरी 2024
फाल्गुन माह 25 फरवरी 2024 - 25 मार्च 2024
नव संवत्सर 2080 में होंगे 13 महीने
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि शुरू - 21 मार्च 2023, रात 10.52
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि समाप्त - 22 मार्च 2023, रात 8.20
चैत्र नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त - सुबह 6:29 - सुबह 7:39 (22 मार्च 2023)
Leave A Comment