रामनवमी पर बन रहे ये 5 अद्भुत संयोग
पंडित प्रकाश उपाध्याय
चैत्र शुक्ल पक्ष में पांच योगों में पड़ने वाली रामनवमी तिथि विशेष फलदायी होगी।
रामनवमी पर इस बार गुरु पुष्य योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और गुरु योग का संयोग है। राम नवमी के दिन इन पांचों योग के होने से श्रीराम की पूजा का शीघ्र फल मिलेगा। इस दिन किए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। पंडित प्रकाश उपाध्याय के अनुसार गुरु पुष्य योग और अमृत सिद्धि योग 30 मार्च को प्रात 10:59 बजे आरंभ होगा और 31 मार्च की सुबह 06:13 बजे तक रहेगा। गुरु योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग सूर्योदय से सूर्यास्त तक रहेगा।
उन्होंने बताया कि रामनवमी के दिन शुभ मुहूर्त में भगवान श्रीराम का केसरयुक्त दूध से अभिषेक कर श्रीराम चरित मानस का पाठ करें। समयाभाव में पूरा पाठ न कर सकें तो सुन्दकाण्ड का पारायण अवश्य करें। इससे घर में खुशहाली आती है। धन वैभव की वृद्धि होती है। रामनवमी के दिन एक कटोरी में गंगा जल रखकर उसके सामने रामरक्षा मंत्र ‘ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं रामचन्द्राय श्रीं नम’ का जप 108 बार करें। इसके बाद जल को घर के हर कोने-छत पर छिड़क दें। ऐसा करने से घर का वास्तु दोष समाप्त हो जाता है।
Leave A Comment