अप्रैल में सूर्य का मंगल की राशि में महागोचर, इन 4 राशि वालों की जिंदगी में होंगे बड़े बदलाव
- बालोद से पंडित प्रकाश उपाध्याय
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। सूर्य एक निश्चित अवधि में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। सूर्य के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। जिन राशि के जातकों की सूर्य की स्थिति कुंडली में उच्च व शुभ होती है उन्हें शुभ फलों की प्राप्ति होती है। सूर्य 14 अप्रैल को मंगल ग्रह की राशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य के मेष राशि में आने से कई राशि के जातकों को लाभ होगा। जानें सूर्य गोचर से किन राशि के जातकों को होगा लाभ-
1. मेष राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य का गोचर मेष राशि के प्रथम भाव में होगा। इस दौरान आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सेहत में सुधार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता हासिल होगी। हालांकि पारिवारिक जीवन से कुछ मानसिक तनाव हो सकता है।
2. कर्क राशि- सूर्य का गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। सूर्य का गोचर आपकी राशि के दशम भाव में होगा। सूर्य के मेष राशि में आने से आपको करियर में जबरदस्त लाभ मिलेगा। व्यापारियों को मुनाफा होगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।
3. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का मेष राशि में गोचर लाभकारी साबित होगा। इस अवधि में आपके भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। जिस कार्य की शुरुआत करेंगे, उसमें सफलता हासिल करेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार में सफलता हासिल होगी। यात्रा में लाभ होगा।
4. मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य गोचर बेहद लाभकारी साबित होगा। सूर्य का गोचर आपके आय भाव में हो रहा है। इस दौरान आपकी आय में इजाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। आमदनी के नए साधन बनेंगे। मन की इच्छा इस अवधि में पूरी हो सकती है।
Leave A Comment