ब्रेकिंग न्यूज़

ये रेखा बदल सकती है किस्मत...!

 पं. प्रकाश उपाध्याय

ज्योतिष शास्त्र में हस्त रेखा को बहुत बड़ा महत्व दिया गया है। माना जाता है कि हस्तरेखा की सहायता से किसी व्यक्ति के भविष्य का अनुमान लगाया जा सकता है। हस्तरेखा ज्योतिष में किसी व्यक्ति के हाथ के आकार, हथेली की लकीर आदि का अध्ययन करके उस व्यक्ति के भविष्य की जानकारी का पता लगाया जाता है। आइए जानते उन रेखाओं के बारे में जिनसे जिंदगी की महत्वपूर्ण बातों का पता लगाया जा सकता है।
1.विवाह रेखा
यह रेखा छोटी वाली उंगली के नीचे समानांतर पाई जाती है। ये रेखा जितनी साफ होगी वैवाहिक जीवन उतना ही अच्छा होगा। इस रेखा के ऊपर या नीचे की तरफ जाने से विवाह समस्या का कारण बनता है। इस रेखा का टूटा होना विवाह विच्छेद का कारण बनता है।  
2.प्रेम रेखा
चंद्रमा या शुक्र पर्वत पर छोटी रेखाओं का होना प्रेम की सूचना देता है। अगर यह खासकर गुलाबी हो तो प्रेम संबंध की शुरुआत मानी जाती है। वहीं जब यह अत्यंत उभरा हुआ हो तो प्रेम विवाह के योग बनते हैं। अगर दोनों पर्वतों पर जाल हो तो प्रेम विवाह में सफलता नहीं मिलती है।
3.संतान रेखा
विवाह रेखा के ऊपर और शुक्र पर्वत की जड़ में संतान रेखा की स्थितियां होती हैं। यहां पाए जाने वाले क्रॉस, तिल, शाखा संतानोत्पत्ति में परेशानी खड़ी करते हैं।  
4.रोजगार रेखा
शनि पर्वत पर पाई जाने वाली रेखा और हाथ में ऊपर उठने वाली रेखा रोजगार के क्षेत्र को निर्धारित करती है। अगर पर्वतों का उभार कम और हाथ की रंगत कम हो तो इससे रोजगार में समस्या आती है।
5.स्वास्थ्य रेखा
जीवन रेखा से बुध पर्वत की ओर जाने वाली रेखा से स्वास्थ्य के बारे में जाना जा सकता है। इस रेखा पर अगर वर्ग हो तो बहुत उत्तम होता है। लेकिन अगर क्रॉस, स्टार जैसे चिन्ह रेखाओं पर हो तो इसे अच्छा नहीं मानी जाता है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english