रसोईघर में इन चीजों को रखने से बचें...वरना आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है
बालोद से पंडित प्रकाश उपाध्याय
रसोईघर किसी भी मकान का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। रसोईघर के वास्तु में की गई गलती घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती है और इसका बुरा असर पूरे परिवार पर पड़ता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ चीजों को रसोईघर में रखने की सख्त मनाही की गई है।
रसोई में न रखें ये चीजें
-रसोई में टूटे हुए या चटके हुए बर्तनों का ना तो कभी इस्तेमाल करें और ना ही उसव वहां रखें। टूटे-फूटे बर्तन आर्थिक तंगी का कारण बनते हैं।
-सुरक्षा की दृष्टि से घर में फस्र्ट एड किट का होना जरूरी है, लेकिन इसे किचन में रखने की गलती न करें। वास्तु के मुताबिक रसोई में दवाइयां रखने से घर का मुखिया हमेशा बीमार बना रहता है। वहीं अन्य सदस्यों को भी कोई न कोई बीमारी हो जाती है।
-सही जगह पर आइना लगाना घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा देता है लेकिन रसोईघर में आईना का इस्तेमाल घर में क्लेश का कारण बन सकता है।
-रसोई में हमेशा उपयोगी और अच्छी चीजें ही रखना चाहिए और रसोई को हमेशा साफ रखना चाहिए। रसोई में रात भर छोड़े जूठे बर्तन छोडऩे से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और यह आर्थिक तंगी का कारण बनते हैं। इसलिए यदि आप इन्हें साफ नहीं कर पाते हैं, तो पानी से अच्छी तरह से धोकर रखें।
-रात भर रखा रहने वाला गुथा हुआ आटा घर पर शनि और राहु का नकारात्मक प्रभाव डालता है। इसीलिए कभी भी बासी आटे की रोटी नहीं बनानी चाहिए।
----
Leave A Comment