शनि होने वाले हैं वक्री, इन 4 राशि के लोगों पर पड़ेगा असर... करें ये उपाय
पंडित प्रकाश उपाध्याय
शनि ग्रह 17 जनवरी से ही कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। इस दौरान 30 जनवरी को अस्त होकर 6 मार्च को उदय हुए थे। अब वे 17 जून 2023 की रात 10 बजकर 48 मिनट पर अपनी वक्री चाल चलेंगे। 4 नवंबर 2023 को प्रात:: 8:26 बजे तक वक्री रहकर एक बार पुन: मार्गी हो जाएंगे। शनि के वक्री होने पर इन 4 राशियों पर असर पड़ेगा और उन्हें संभलकर रहना होगा। आइये जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।
मेष राशि : इस राशि में पहले से ही गुरु, राहु और बुध ग्रह विराजमान है। जब जब कुंभ में शनि वक्री होंगे को करिअॅर और नौकरी में इस जातक के लोगों को सतर्क रहना होगा। मेहनत का फल नहीं मिल पाएगा। कार्य का भी अधिक दबाव रहेगा। आपको शारीरिक और मानसिक परेशानी होने के संकेत हैं।
कर्क राशि : इस राशि में मंगल देव विराजमान हैं। शनि 8वें भाव में जब वक्री होकर तो यह शुभ नहीं माना जा रहा है क्योंकि इस राशि पर पहले ही शनि की ढैया चल रही है। ऐसे में आपको हर कार्य को बहुत सोच समझकर करना होगा। नौकरीपेशा हैं तो कोई गलत न करें। व्यापारी हैं तो निवेश के जोखिम से बचें। सेहत का भी ध्यान रखना होगा। हालांकि जातक सभी संकटों से बाहर निकल जाएंगे।
तुला राशि : इस राशि में केतु ग्रह विराजमान हैं। पंचम भाव से शनि का वक्री गोचर संबंधों के बीच गलतफहमियां पैदा करेगा जिसके चलते तनाव उत्पन्न होगा। नौकरी में सतर्कता से काय करते हुए वाद विवाद से बचकर रहना होगा। छात्रों के लिए यह समय अच्छा नहीं माना जा रहा है। हालांकि इससे आर्थिक हालात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। माता की सेहत का ध्यान रखना होगा।
कुंभ राशि : आपकी राशि में शनिदेव विराजमान होकर वक्री हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातक मानसिक तनाव और दबाव महसूस करेंगे। कोई भी फैसला लेने से पहले 10 बार जरूर विचार कर लें। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है। नौकरी में समय सामान्य रहेगा। व्यापारी हैं तो जरूर लाभ होगा। पति-पत्नी के बीच तनाव उत्पन्न हो सकता है।
वक्री शनि से बचने के लिए आजमाएं ये उपाय
- प्रतिदिन हनुमान चालीसा पढ़ें।
- पराई स्त्री से कभी संबंध न रखें।
- कौवे को प्रतिदिन रोटी खिलाएं।
- अभी से ही प्रदोष या अमावस्या का व्रत रखना प्रारंभ कर दें।
- रविवार के दिन भैरव महाराज को कच्चा दूध अर्पित करें।
- अंधे, अपंगों, सेवकों और सफाइकर्मियों से अच्छा व्यवहार रखें।
- शराब पीना, जुआ खेलना, ब्याज का धंधा तुरंत बंद कर दें।
- शनिवार के दिन तिल, उड़द, भैंस, लोहा, तेल, काला वस्त्र, काली गौ और जूता दान देना चाहिए।
- शनिवार के दिन छाया दान करें अर्थात कटोरी में थोड़ा-सा सरसों का तेल लेकर अपना चेहरा देखकर शनि मंदिर में अपने पापों की क्षमा मांगते हुए रख आएं।
Leave A Comment