ब्रेकिंग न्यूज़

 इन राशियों के लिए घर में नीम का पेड़ लगाना शुभ...!

पं. प्रकाश उपाध्याय
घर में मनी प्लांट, तुलसी के पौधे सभी लगाते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि घर में नीम का पेड़ लगाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि नीम का पेड़ लगाने से कई ग्रहों से राहत मिलती है। इसके अलावा नीम के पेड़ से राहु दोष भी कम होते हैं। यही नहीं इसकी लकड़ी से शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं। घर में अगर नीम का पेड़ हो तो राहु-केतु के खराब दोषों से राहत मिलती है। नीम का पेड़ जहां औषधि युक्त माना गया है, वहीं इसकी लकड़ी शनि के कई दोषों को दूर करती है। कहते हैं कि शनि के अशुभप्रभावों को कम करने के लिए गले में नीम की लकड़ी की छोटी  सी माला  पहननी चाहिए।
अगर आपकी राशि कुंभ है या फिर आप उत्तर भादपद नक्षत्र में पैदा हुए हैं, तो नीम का पेड़ घर में जरूर लगाएं, ये आपको लाभ देता है और आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत करता है। इसके अलावा मकर राशि के लोग भी अपने घर में नीम का पेड़ लगाएं, ऐसा करने से उन्हें काफी लाभ होगा।  इसके अलावा इसकी लकड़ी भी यज्ञ और फर्नीचर के काम आती है। अगर आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या है तो नीम की लकड़ी से पलंग बनवाकर उस पर सोना चाहिए, इससे स्किन समस्या कम होती है।
इसके अलावा नीम की लकड़ी से हवन करने से भी घर में नकारात्मक शक्तियां नहीं रहती और घर में सुख शांति रहती है।जिस पर पितृदोष होता है उन्हें घर की दक्षिण दिशा में नीम का पेड़ लगाने से पितृ प्रसन्न होते हैं और वास्तु दोष समाप्त होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने घर के उत्तर-पश्चिम कोने में नीम का पेड़ लगाना चाहिए। अगर पेड़ लगाने की जगह न हो तो आप घर में बड़े गमले में भी इसे लगा सकते हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english