घर में हो रही हैं परेशानियां तो आज ही बदल लें घड़ी की दिशा
-पं. प्रकाश उपाध्याय
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में चीजों को सही दिशा में रखना बहुत जरूरी होता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर चीजों को सही दिशा में नहीं रखा जाए तो वास्तुदोष लग सकता है। घर में घड़ी का सही दिशा होना बहुत जरूरी होता है। अगर घड़ी गलत दिशा में लगी हुई है तो आर्थिक, मानसिक और शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
आइए जानते हैं घड़ी को लेकर क्या कहता है वास्तुशास्त्र...
सही दिशा एवं सही स्थान पर लगी हुई घड़ी हमारे भाग्य को सही दिशा में ले जा सकती है। दिशा ही नहीं, घड़ी का रंग एवं उसका आकार भी महत्वपूर्ण है। आइए जानते हैं कि घड़ी किस दिशा में और कैसे लगानी चाहिए।
●पूर्व दिशा में लगी हुई घड़ी शुभ होती है। उत्तर दिशा में लगी घड़ी भी शुभ फल देती है।
●पश्चिम दिशा में घड़ी नहीं लगानी चाहिए। यदि लगानी पड़े, तो गोल घड़ी लग सकती है।
●दक्षिण दिशा में घड़ी किसी भी सूरत में नहीं लगानी चाहिए। यह घड़ी आपके लिए बुरा समय लाती है तथा घर/ऑफिस में परेशानियां बढ़ाती है।
●दरवाजे के ऊपर घड़ी कभी नहीं लगानी चाहिए। बंद घड़ी कभी ना रखें। इसे हमेशा समय पर ही रखना चाहिए। सूइयां समय से आगे या पीछे नहीं रखनी चाहिए।
● घर में कभी भी टूटी हुई घड़ी नहीं रखनी चाहिए। टूटी हुई घड़ी रखने से घर का वातावरण खराब होता है। टूटी हुई घड़ी को दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है।
● घर में हल्के रंग की घड़ी लगानी चाहिए। गहरे रंग की घड़ी लगाने से घर में नकारात्मकता आती है।
Leave A Comment