गुरु पूर्णिमा से ही शिवालयों में पूजन शुरू हो जाएगा... जानें गुरु पूजन के लिए शुभ मुहूर्त
सावन का महीना यानि श्रावण मास पर शिव मंदिरों में जलाभिषेक की तैयारियां पूरी हो गई हैं। गुरु पूर्णिमा के दिन सोमवार (तीन जुलाई) को सभी प्रमुख शिवालयों में पूजन शुरू हो जाएगा। हालांकि सावन को पहला सोमवार 10 जुलाई को है, लेकिन गुरु पूर्णिमा से ही पूजन व जलाभिषेक शुरू हो जाएंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार सावन का महीना करीब 2 महीने का होने वाला है। सावन मास की शुरुआत 4 जुलाई 2023 से होगी और 31 अगस्त 2023 तक रहेगा। यानी इस बार भक्तों को भगवान शिव की उपासना के लिए कुल 58 दिन मिलने वाले हैं। कहा जाता है कि यह शुभ संयोग 19 साल बाद बना है।
दरअसल, इस बार 18 जुलाई से 16 अगस्त तक सावन अधिकमास रहने वाला है। यानी इस बार 18 जुलाई से 16 अगस्त तक मलमास रहेगा। यानी इस बार सावन में भगवान शिव के साथ साथ भगवान विष्णु की भी कृपा प्राप्त होगी।
गुरु पूजन के लिए शुभ मुहूर्त
गुरु पूर्णिमा पर गुरु पूजन के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 9:12 बजे से लेकर 1:42 बजे दोपहर तक है। इस दिन भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी, शिव-पार्वती की पूजा की जाती है। गाय का पूजन व दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और शारीरिक कष्ट भी समाप्त होते हैं।
शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, भगवान होंगे प्रसन्न
-गाय का दूध- शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से मनुष्य की हर मनोकामना पूर्ण होती है। चंद्रमा प्रबल होता है और उज्ज्वल स्थान प्राप्त होता है।
-गन्ने का रस- इसे चढ़ाने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।
-सरसों का तेल- शत्रुओं पर विजय की प्राप्ति होती है। अपार शांति और सकारात्मकता के साथ स्वस्थ मन और उत्तम शरीर का आनंद प्राप्त होता है द्य
-शहद- व्यक्ति के अंदर मिठास की तरह उसके कर्म और विचारों में शुद्धता आती है एवं रोगों से मुक्ति मिलती है शरीर एकदम स्वस्थ रहता है द्य
-बेलपत्र- दरिद्रता दूर होती है। धन-धान्य में वृद्धि होती है। महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है द्य
-गंगाजल- भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामना अवश्य पूरी करते हैं द्य गंगाजल हमेशा ताम्र पात्र में ही चढ़ावें ।
सावन सोमवार का महत्व
कहा जाता है कि जो व्यक्ति सावन के सोमवार का व्रत करता है उसके वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है साथ ही जीवन में सुख समृद्धि की कमी भी नहीं रहती है। सावन के महीने में भगवान शिव पर धतूरा, बेलपत्र चावल चंदन, शहद आदि जरूर चढ़ाना चाहिए। सावन के महीने में की गई पूजा से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा सावन के सोमवार का व्रत करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।
Leave A Comment