शुक्र हो गए हैं वक्री...इन राशि वालों को मिलेगी खुशियां
बालोद से पंडित प्रकाश उपाध्याय
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर हैं तो सुख-सुविधाओं में कमी हमेशा ही बनी रहती है। 7 जुलाई को शुक्र सिंह राशि में प्रवेश कर गए हैं। सिंह राशि सूर्यदेव की राशि मानी गई है। फिर शुक्र 7 अगस्त 2023 को वक्री चाल से चलते हुए कर्क राशि में वापस चले जाएंगे। इसके बाद 4 सितंबर 2023 को मार्गी हो जाएंगे। जब भी शुक्र ग्रह की चाल बदलती है तब इसका प्रभाव कुछ राशियों के ऊपर अवश्य पड़ता है। आइए जानते हैं शुक्र के वक्री होने से किन-किन राशि वालों को लाभ मिलने वाला है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र का वक्री होना लाभ देने वाला साबित हो सकता है। शुक्र ग्रह आपकी राशि में तीसरे भाव में होने जा रहे हैं। शुक्र की वक्री चाल से मिथुन राशि के जातकों पर अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। अचानक धन लाभ के मौके मिल सकते हैं और भाग्य का अच्छा साथ मिलने आपके सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। जो जातक किसी व्यापार से संबंधित हैं उनहें मुुनाफा मिलने के आसार हैं। करियर और समाज में इस राशि के जातक का मान-सम्मान बढ़ेगा।
सिंह राशि
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का वक्री होना शानदार सफलता वाला साबित होगा। धन कमाने के बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी। आपको मेहनत का अच्छा फल आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। धन कमाने की नए-नए रास्ते खुलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार संग कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। नौकरी के लिए आपको अच्छे विकल्प की तलाश पूरी होगी। व्यापार में आपके द्वारा किया गया प्रयास सफल होगा। आपके घर में लक्ष्मी जी की विशेष कृपा बरसेगी। सेहत अच्छी रहेगी और लोगों के संग आपका मेल-मिलाप अच्छा रहने वाला होगा।
तुला राशि
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का वक्री होना वरदान सिद्ध साबित हो सकता है। जो लोग पिछले कई महीनों से नौकरी के लिए परेशान है उनको अब इसकी तलाश पूरी होने वाली है। अच्छी नौकरी मिलने के योग बन रह हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां और शांति रहेगी जो आपके रिश्ते को और अधिक मजबूत होने में मददगार साबित होगी।
Leave A Comment