रसोईघर से जुड़े ये आसान वास्तु टिप्स बदल सकते हैं आपकी किस्मत...!
-पं. प्रकाश उपाध्याय
व्यक्ति के जीवन में कई समस्याएं आती हैं। कई बार कुछ मुश्किलें हल हो जाती हैं और कुछ परेशानियां मानसिक तनाव बढ़ा देती हैं। कई बार समस्याओं का समाधान व्यक्ति के हाथ में होता है लेकिन उसका ध्यान नहीं जाता है। वास्तु के अनुसार रसोई की व्यवस्था पर भी ध्यान देना चाहिए। रसोई हमारे घर का बहुत महत्त्वपूर्ण भाग होती है। यह सही प्रकार से बनी हो तो हमारे जीवन में सुख, स्वास्थ्य आदि आते हैं। रसोई इस प्रकार होनी चाहिए।
1. वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में चूल्हा पूर्व दिशा में होना चाहिए। उत्तर या दक्षिण दिशा में नहीं होना चाहिए। कहते हैं कि पूर्व दिशा में चूल्हा रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
2. वास्तु शास्त्र के अनुसार, खाना बनाने वाली महिला का मुख खाना बनाते समय पूर्व की ओर होना चाहिए।
3. पानी की व्यवस्था सिंक एवं वाटर फिल्टर उत्तर की ओर हों। वास्तु के अनुसार, ऐसा होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता है।
4. वास्तु के अनुसार, फ्रिज रसोई के उत्तर-पश्चिम में होना चाहिए।
5. ओवर हेड कैबिनेट्स दक्षिण एवं पश्चिम दिशा में होनी चाहिए।
6. वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में झूठे बर्तन नहीं छोड़ना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में दरिद्रता नहीं आती है।
Leave A Comment