घर से वास्तु दोष को दूर करने के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स
-पं. प्रकाश उपाध्याय
अगर आप जीवन में खूब मेहनत करते हैं लेकिन उसके अनुरूप सफलता नहीं मिलती तो इसका एक कारण आपके घर का वास्तु दोष भी हो सकता है। ऐसे लोग अपने दैनिक जीवन में वास्तु संबंधी कुछ भूल करते रहते हैं जिससे उन्हें मानसिक तनाव और आर्थिक रूप से परेशान होना पड़ता है। इसके अलावा वास्तु दोष आपके घर में निगेटिव एनर्जी को भी बढ़ता है। -----आइए जानते हैं वास्तुशास्त्र में बताया गए कुछ टिप्स के बारे में जिससे जीवन में चल रही परेशानी से बहुत हद तक छुटकारा मिल सकता है।
1. ध्यान रखें कि आपके घर का रसोईघर ईशान कोण में ही होना चाहिए। इसके अलावा, रसोई घर के अंदर गैस–चूल्हे को आग्नेय कोण में रख दें। ऐसा करने से आपके घर में धन का प्रवाह बना रहेगा।
2. घर के दीवारों पर धन की देवी माता लक्ष्मी की तस्वीर जरूर लगाएं। तस्वीर लगाते समय यह ध्यान रखें कि माता लक्ष्मी कमल के आसन पर विराजमान हों। ऐसी तस्वीर घर में धन–समृद्धि के लिए शुभ माना जाता है।
3. अगर आपके घर का मुखिया प्रत्येक दिन भगवान शिव और चंद्र देव के मंत्रों का जाप करता है तो घर में हमेशा सुख और शांति का वास रहता है।
4. अगर आपके घर को लोगों की बुरी नजर लग गई है तो आप घर के मुख्य दरवाजे पर काले घोड़े की नाल लगा सकते हैं। ध्यान रखें, घोड़े के नाल का मुख नीचे की तरफ होना चाहिए।
5. घर के बीचो-बीच या हॉल को हमेशा खाली रखने की कोशिश करें। जब हम बहुत सारे सामान को इस जगह पर रख देते हैं तो घर में प्रवेश करने वाली सकारात्मक ऊर्जा बाधित हो जाती है।
Leave A Comment