ये रत्न बदल देंगे आपका भाग्य
-पं. प्रकाश उपाध्याय
ज्योतिष विद्या के अनुसार, सही रत्न धारण करने से व्यक्ति को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। कई बार ग्रहों की उथल-पुथल के चलते जिंदगी में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वहीं, कुछ रत्न बेहद ही प्रभावशाली होते हैं, जिनको धारण करने के बाद आर्थिक स्थितियों को भी मजबूत बनाया जा सकता है। सही रत्न धारण करने से भाग्य को चमकाने और ग्रहों की स्थिति को सुधारने में भी मदद मिलती है। इसलिए आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ विशेष रत्नों के बारे में-
सिट्रीन स्टोन-
सिट्रीन स्टोन को द लक मर्चेंट स्टोन के नाम से भी जाना जाता है। ये रत्न दिखने में पीले या सुनहरे रंग का होता है। इस रत्न की मदद से आर्थिक समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
गार्नेट-
रत्न शास्त्र के अनुसार, कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति कमजोर होने पर लाल रंग का गार्नेट धारण करना शुभ माना जाता है। वहीं, इस रत्न को रविवार के दिन अनामिका उंगली में धारण करना चाहिए।
पुखराज-
पीले रंग का पुखराज बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है। इसे धारण करने से धन से जुड़ी दिक्कतें दूर होने लगती हैं। वहीं, पुखराज को तर्जनी उंगली में धारण किया जा सकता है।
ग्रीन जेड-
अपने निर्णय लेने की क्षमता को सुधारना चाहते हैं तो ग्रीन जेड नामक रत्न को धारण करें। इस रत्न को धारण करने से दिमाग के फोकस पावर को बढ़ाने में मदद मिलती है। यह स्टोन लक को अट्रैक्ट करता है साथ ही क्रिएटिविटी भी बढ़ाता है।
नीलम-
नीले रंग का नीलम रत्न शनि का रत्न माना जाता है। वहीं, हर किसी को नीलम रत्न धारण करने की सलाह नहीं दी जाती है। नीलम जिसे सूट कर जाए उसकी किस्मत चमक जाती है। वहीं, नीलम रत्न धारण करने से शनि देव के अशुभ प्रभाव को कम करने में भी मदद मिलती है।
Leave A Comment