भाग्यशाली लोंगो के हाथों में बनता है ये योग
-पं. प्रकाश उपाध्याय
किसी व्यक्ति के भविष्य के बारे में उसकी कुंडली, राशि के साथ-साथ हस्तरेखा द्वारा भी कई बातों का पता लगाया जा सकता है। हथेली पर कई ऐसे शुभ योग बनते हैं, जो व्यक्ति को धन, सुख-सौभाग्य और समृद्धि दिलाते हैं। ऐसे ही हथेलियों पर पुष्कल योग बनना बेहद शुभ माना जाता है। जिन व्यक्तियों का हथेली पर पुष्कल योग बनता है उसे धन दौलत की कभी कमी नहीं होती है और जीवन सुख-सुविधाओं में गुजरता है।
चलिए जानते हैं पुष्कल योग के बारे में...
हथेलियों पर पुष्कल योग
जब किसी व्यक्ति की हथेली पर शनि और शुक्र पर्वत स्पष्ट रहता है और शुक्र पर्वत से भाग्य रेखा की शुरू होती है और शनि पर्वत के मध्य तक पहुंचती है, तो ऐसे व्यक्ति की हथेली पर पुष्कल योग बनता है। जिन लोगों की हथेली पर पुष्कल योग बनता है, ऐसे जातक बहुत लकी माने जाते हैं उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। ऐसे लोगों आर्थिक रूप से धन-संपन्न रहते हैं और बहुत भाग्यशाली होते हैं।
करियर में सफलता
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति की हथेली पर पुष्कल योग बनता है, वहां निरंतर सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ते रहते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में असफलता का सामना नहीं करना पड़ता है और करियर और कारोबार में अपार सफलता मिलती है। इनका जीवन खुशहाली में व्यतीत होता है। यह कठिन परिस्थिति में खुश रहते हैं।
उदारवादी व्यक्ति
मान्यता है कि जिन लोगों की हथेली पर पुष्कल योग बनता है, वह अपने उदारवादी, विनम्र और दयालु स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। यह अतीत को भूल कठिन मेहनत करना पसंद करते हैं और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता अर्जित करते हैं।
समाजिक प्रतिष्ठा
जिन लोगों के हाथ पर पुष्कल योग बनता है, उनकी समाज में यश और कीर्ति बढ़ती है। ऐसे व्यक्तियों का लोगों के बीच मान-सम्मान बढ़ता है और वह दुख-सुख में लोगों का साथ नहीं छोड़ते हैं। समाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और ऐसे लोग अपने अच्छे स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं।
Leave A Comment