ब्रेकिंग न्यूज़

हथेलियों पर मौजूद ये रेखाएं जातक को बनाती है धनवान
-पं. प्रकाश उपाध्याय
 हथेली पर मौजूद रेखा व्यक्ति के वर्तमान और भविष्य के बारे में कई संकेत देती है। हथेलियों की रेखाओं की मदद से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति, धन-दौलत और सेहत का अनुमान लगाया जा सकता है। हथेलियों की कुछ रेखाएं व्यक्तियों के लिए बेहद सौभाग्यशाली मानी जाती है। हथेलियों पर इन रेखाओं के मौजूद होने से व्यक्ति के जीवन में धन, सुख और वैभव की कमी नहीं रहती है और जीवन के हर मार्ग पर सफलता मिलती है। चलिए जानते हैं हथेलियों के इन रेखाओं के बारे में...
 त्रिशूल के निशान
 जिन व्यक्ति की हथेलियों पर त्रिशूल के निशान पाए जाते हैं। ऐसे जातक बेहद सौभाग्यशाली माने जाते हैं। ऐसे लोगों को जीवन सुख-सुविधाओं से भरपूर होता है। यह बेहद आलीशान जिंदगी जीत हैं। जीवन में कभी भी किसी चीज की कमी नहीं रहती है। साथ ही समाज में यश और कीर्ति बढ़ता है।
 मछली के निशान
 हथेलियों पर मछली का निशान भी बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों को जीवन में कभी भी धन, सुख और समृद्धि की कमी नहीं होती है। जिन जातकों की हथेली पर मछली का चिन्ह होता है, उन्हें किसी भी काम में बाधाओं का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसे व्यक्ति अपने हुनर के बदौलत देश-दुनिया में एक अलग पहचान बनाते हैं।
कमल के निशान
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेलियों पर कमल का निशान बेहद शुभ माना जाता है। जिन व्यक्ति के हथेलियों पर कमल का चिन्ह होता है। ऐसे जातकों के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है और जीवन खुशहाली में व्यतीत होता है।
स्वास्तिक का निशान
जिन लोगों की हथेली पर स्वास्तिक का निशान होता है, वह बेहद लकी माने जाते हैं। ऐसे व्यक्तियों के जीवन में अपार सफलता मिलती है। ऐसे लोग बेहद अमीर होते हैं और जीवन में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।
त्रिकोण के निशान
हथेलियों की भाग्य रेखा पर त्रिकोण बनने से व्यक्ति अचल संपत्ति का मालिक होता है। जातक के जीवन में धन और सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही व्यक्ति को पैतृक संपत्ति मिलती है और धन आगमन के मार्ग हमेशा खुले रहते हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english