नया घर बनाते वक्त इन नियमों का करें पालन, रहेगी सुख-समृद्धि
-पं. प्रकाश उपाध्याय
वास्तु शास्त्र में घर बनाने से लेकर घर में चीजों को रखने के कई नियम बताए गए हैं। घर को बनाते समय कई बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी माना जाता है। घर अगर सही दिशा और तरीके से बनाया जाए तो जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं, घर बनाते समय वास्तु के नियमों का पालन न करने पर नेगेटिव एनर्जी और वास्तु दोष लगने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए आइए जानते हैं वास्तु के कुछ नियम, जिन्हें नए घर बनाते समय ध्यान रखना बेहद जरूरी माना जाता है।
बिल्डिंग के चारों ओर जगह छोड़ना बहुत शुभ होता है। भवन की ऊंचाई का नियम इस प्रकार है कि ऊपर वाली मंजिल की ऊंचाई नीचे वाली से कम होती जाएगी। बालकनी उत्तर एवं पूर्व दिशा की ओर ही शुभ होती है। दक्षिण एवं पश्चिम की ओर बालकनी नहीं बनानी चाहिए। मुख्य द्वार अन्य सभी द्वारों से बड़ा होना शुभ माना जाता है।
दिशा का रखें विशेष ध्यान
घर बनाते समय उत्तर की दिशा में जल से जुड़ी चीजें बनानी चाहिए। उत्तर पूर्व दिशा को ईशान कोण भी कहते हैं। इस दिशा में स्विमिंग पूल बनवाना बेहद ही शुभ माना जाता है। वहीं दक्षिण दिशा को ज्यादातर खुला रखना चाहिए और किसी भी तरह का भारी समान इस दिशा में नहीं रखना चाहिए। वास्तु विद्या के अनुसार दक्षिण दिशा में खिड़की या गेट नहीं बनवाना चाहिए क्योंकि इससे घर में नेगेटिव एनर्जी बढ़ जाती है।
Leave A Comment