गीता के वो 5 उपदेश जो लाइफ में सफल होने की देते हैं सीख
श्रीमद्भगवतगीता को उपनिषदों का सार कहा गया है। जो सभी हिंदू धर्मग्रंथों में सर्वमान्य है। भगवत गीता में बताए गए उपदेश जीवन को सही तरीके से जीने की सीख देते हैं। अगर लाइफ में सफल होना है तो गीता के इन इन 5 उपदेश को जरूर ध्यान में रखें। ये उपदेश केवल करियर ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ में भी सक्सेजफुल होने में मदद करेंगे। हर छोटी बात पर टेंशन लेने और डिप्रेशन में जाने से बचने में भी हेल्प करेंगे।
किसी चीज से ज्यादा लगाव
अगर आप किसी चीज से, इंसान से या फिर सक्सेज पाने के लिए बहुत ज्यादा लगाव रखेंगे। तो ये आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। गीता में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को उपदेश दिया था कि बहुत ज्यादा लगाव इंसान में क्रोध और निराशा पैदा कर सकता है। क्योंकि जब वो चीज इंसान को नहीं मिलती तो गुस्सा और हताशा आती है। जिससे सारे काम बिगड़ जाते हैं।
निडर बनें
गीता में कृष्ण ने उपदेश दिया है कि हमेशा निडर होकर काम करना चाहिए। अगर आप डरेंगे तो अपने लक्ष्यों से भटक जाएंगे और काम को पूरा नहीं कर पाएंगे। इसलिए डर कर नहीं लाइफ की परेशानियों का सामना करना चाहिए।
शक की आदत ना पालें
बहुत सारे लोगों को अपने ऊपर भरोसा नहीं होता। वो हमेशा सोचते हैं कि क्या ये काम मैं कर पाऊंगा। गीता में श्रीकृष्ण उपदेश देते हैं कि खुद के कामों पर संदेह ना करें। जो भी काम करें आत्मविश्वास के साथ करें। इससे काम में सक्सेज मिलने के ज्यादा चांस रहते हैं।
क्रोध ना करें
क्रोध करने से सारे काम बिगड़ जाते हैं। केवल काम ही नहीं क्रोध से रिश्ते भी बिगड़ते हैं। इसलिए खुद को शांत और संयत रखने की कोशिश करें।
परिणाम के बारे में पहले ना सोचें
अगर आप किसी काम को करने से पहले ही उसके रिजल्ट के बारे में सोचेंगे तो काम सही नहीं होंगे। इसलिए पहले पूरी कोशिश के साथ काम को पूरा करें। उसके आने वाले परिणाम के बारे में ना सोचें। इससे सफल होने के चांस बढ़ जाते हैं।
Leave A Comment