फेंगशुई की इन चीजों से करें घर की सजावट, होगी धन-दौलत...!
हिंदू धर्म में दिवाली के त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। दिवाली के कुछ दिन पहले से ही घर की साफ-सफाई शुरू हो जाती है। धार्मिक मान्यता है कि साफ-सुथरे घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।इस साल 12 नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी। दिवाली के दिन क्लीनिंग का ध्यान रखने के साथ घर की सजावट में फेंगशुई की कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। मान्यता है कि फेंगशुई के इन नियमों का पालन करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है,जिससे घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। परिवार के किसी भी सदस्यों को धन की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है और सभी कार्यों में सफलता मिलती है। आइए जानते हैं कि दिवाली के डेकोरेशन के दौरान फेंगशुई के किन नियमों का पालन करना चाहिए?
मुख्यद्वार और प्रवेशद्वार की सजावट:
दिवाली की सजावट के दौरान प्रवेश द्वार पर आम के पत्तों का बंदनवार लगाएं और मां लक्ष्मी के पद चिन्ह लगाएं। इसके अलावा मुख्य द्वार पर स्वास्तिक जरूर बनाएं।
मोरपंख लगाएं:
फेंगशुई के अनुसार, दिवाली के दिन मोरपंख से पूजा-स्थल की सजावट करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। मोर पंख को घर के दक्षिण पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है।
कछुआ:
दिवाली के दिन घर के मंदिर में धातु से निर्मित फेंगशुई कछुआ स्थापित कर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में बरकत आती है और जातक को कभी धन की तंगी नहीं रहती है।
पिरामिड रखें:
दिवाली के दिन आप घर में पिरामिड रख सकते हैं। मान्यता है कि घर में तांबे या पीतल का पिरामिड रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। धन को लेकर समस्याएं दूर होती हैं।
क्लीनिंग टिप्स:
दिवाली के दिन घर के ईशान कोण और ब्रह्म स्थान की साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। इन जगहों पर कोई भी चीज बिखरी हुई नहीं होनी चाहिए और ना ही कोई गंदगी होनी चाहिए।
Leave A Comment