धनतेरस पर 59 सालों बाद बना है विशेष महायोग, जरूर खरीदें ये चीजें
धनतेरस पर इस बार पांच विशेष महायोग पड़ने से यह त्योहार बेहद सुख समृद्धि भरा हैं। लगभग 59 वर्षों के बाद धनतेरस पर गजकेसरी योग, कतरी शश योग, हर्ष उभयचारी योग, दुर्धर योग, धनलक्ष्मी योग बन रहे हैं। जो कि त्योहार के हिसाब से बेहद उत्तम माने जा रहे हैं। 59 वर्ष बाद इस बार धनतेरस पर पांच विशेष योग बन रहे हैं। इसके अतिरिक्त शुक्रवार का दिन तथा चंद्रमा और शुक्र ग्रह के एक साथ गोचर करने से भी त्योहार पर अद्भुत संयोग बना रहे हैं।धनतेरस पर हस्त नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। इसमें महामुहूर्त पर जमकर खरीदारी होने की संभावना है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार का र्तिक कृष्णपक्ष त्रयोदशी भगवान विष्णु के अंशावतार और देवताओं के वैद्य भगवान धन्वन्तरि का समुद्र से प्राकट्य पर्व है। इस दिन आयुर्वेद के जन्मदाता भगवान धन्वंतरि की पूजन कर यम दीप प्रज्ज्वलित कर दान किया जाता है। इस पूजन से असामायिक मृत्यु भय से मुक्त होकर व्यक्ति सुख समृद्धि आरोग्यता को प्राप्त करता है।
यह पर्व शिव-पार्वती व्रत पूजन प्रदोष व्यापिनी कोषाध्यक्ष कुबेर के पूजन विधि अनुसार मनाने का विधान है। पंचांग के अनुसार धनतेरस का शुभ मुहूर्त इस साल 10 नवंबर को दोपहर 11बजकर48 मिनट से शुरू होकर 11 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर समापन होगा। इसलिए प्रदोष काल संध्या पूजन का विशेष महत्व है। 10 नवंबर को धनतेरस शुक्रवार को आ रहा है। इसे कामेश्वरी जयंती भी कहते हैं।कन्या राशि के चंद्रमा, धनतेरस पर्व पर सोना चांदी, इलेक्ट्रोनिक आयटम, वस्त्र, नौकरी-व्यावसायिक, वाहन, प्रापर्टी को इस दिन करने से सुख समृद्धि प्राप्त होती है।
Leave A Comment