ब्रेकिंग न्यूज़

पांच राजयोग में दिवाली, ये राशियां हो जाएंगी मालामाल...!

-पं. प्रकाश उपाध्याय
12 नवंबर को दिवाली या दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। इस बार की दिवाली काफी खास और पुण्यदायक रहेगी। दिवाली पर लगभग 500 सालों के बाद पांच राज योग मिलकर अद्भुत महासंयोग बना रहे हैं। दिवाली पर गजकेसरी योग, सौभाग्य योग, आयुष्मान योग, बुधादित्य राजयोग और शश महापुरुष राजयोग का निर्माण होगा, जो शुक्र, शनि, चंद्रमा, गुरु और बुध की स्थिति के कारण बनेंगे। राजयोगों के निर्माण से दिवाली का दिन कुछ राशियों के लिए लाभदायक साबित होगी। इसलिए आइए जानते हैं दिवाली पर कौन सी राशियां लकी रहने वाली हैं-
मेष राशि
इस साल की दिवाली मेष राशि वालों के लिए बेहद ही लाभदायक मानी जा रही है। दिवाली पर बने राजयोग से आय में वृद्धि होने की संभावना है। जॉब कर रहे लोगों को अच्छा बोनस मिल सकता है। व्यापारियों के लिए दिन बेहद ही सुखद माना जा रहा है। सेहत और धन के मामले में भाग्यशाली रहने वाले हैं। पूरी श्रद्धा के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करें।
धनु राशि
दिवाली पर बना पांच राजयोग का अद्भुत संयोग धनु राशि के लोगों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-समृद्धि का आगमन होगा। दिवाली से ही आपके अच्छे दिनों की शुरुआत होगी। व्यापारियों के लिए दिन समृद्धि वाला माना जा रहा है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए इस बार की दिवाली बेहद ही खास रहने वाली है। आपको अपने किसी प्रिय परिजन या दोस्त से कोई उपहार मिल सकता है। नौकरी करने वालों का भाग्य साथ देगा। सेहत अच्छी रहेगी। वहीं, व्यापारियों को कोई बड़ा मुनाफा हाथ लग सकता है। मां लक्ष्मी का अभिषेक कच्चे दूध से करें।  

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english