2024 में इन राशियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा
-पं. प्रकाश उपाध्याय
सुख-संपदा व ऐश्वर्य आदि के कारक शुक्र ग्रह एक निश्चित अवधि में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। शुक्र राशि बदलने के साथ ही नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। द्रिकपंचांग के अनुसार, 28 दिसंबर 2023, गुरुवार को शुक्र सुबह 01 बजकर 02 मिनट पर अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शुक्र अनुराधा नक्षत्र में 17 फरवरी 2024 में रहेंगे और फिर अभिजीत नक्षत्र में गोचर करेंगे। अनुराधा नक्षत्र के स्वामी शनि हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्यायदेवता व कर्मफलदाता माना गया है। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि तक पर पड़ेगा।
जानें शुक्र नक्षत्र परिवर्तन का किन राशियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा-
वृषभ राशि-
शुक्र अनुराधा नक्षत्र में गोचर करके सातवें भाव में प्रवेश करेंगे। यह भाव पार्टनर, शादी-ब्याह और पार्टनरशिप में व्यापार के लिए जाना जाता है। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से वृषभ राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे कई अटके काम बन सकते हैं। वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर हो जाएंगी। सिंगल जातकों को विवाह प्रस्ताव भी आ सकते हैं।
कर्क राशि-
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करना बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। इस अवधि में आपकी आय में वृद्धि के साथ कार्यों में सफलता हासिल होगी। आपको भूमि, भवन व वाहन सुख भी मिल सकता है। निवेश के लिए यह अवधि आपके लिए अनुकूल रहने वाली है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए शुक्र नक्षत्र परिवर्तन शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आपके वैवाहिक जीवन की परेशानियां खत्म हो सकती हैं। करियर के लिए भी यह समय शुभ रहने वाला है। आप अपनों के साथ समय बिताएंगे। व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप महत्वपूर्ण निर्णय लेने में भी सफल रहेंगे। आय के नवीन साधन सामने आएंगे। अपनों का साथ मिलेगा।
Leave A Comment