आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए आजमाएं ये आसान वास्तु टिप्स
-पं. प्रकाश उपाध्याय
कड़ी मेहनत करने के बाद भी व्यक्ति को सफलता हाथ नहीं लगती है। जीवन में आर्थिक तंगी के साथ ही खराब सेहत का भी सामना करना पड़ता है। परिवार के सदस्यों के बीच अनबन रहती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में वास्तु दोष होने पर भी व्यक्ति आर्थिक, मानसिक व शारीरिक कष्टों का सामना करता है। वास्तु शास्त्र की मानें तो अगर आपको मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो अपने घर की दक्षिण पश्चिम दिशा की जांच करें। वहां हरा, नीला या काला रंग या इस रंग के सोफे, पर्दे तो नहीं हैं। यदि हैं, तो तुरंत हटा दें और वहां पीला रंग कर दें।
जानें घर से वास्तु दोष दूर करने व जीवन में खुशहाली लाने के आसान उपाय-
● सीढ़ी बनाने के लिए उत्तम दिशाएं हैं-दक्षिण, पश्चिम व दक्षिण पश्चिम। उत्तर, पूर्व तथा उत्तर -पूर्व में कभी सीढ़ी नहीं बनानी चाहिए। यह सीढ़ी बहुत खराब फल देती है। परिवार की उन्नति को रोक देती है। घर के मुखिया पर इसका नकारात्मक असर पड़ता है।
● सीढ़ी हमेशा क्लॅाकवाइज होनी चाहिए। सीढ़ी में स्टेप्स की संख्या हमेशा विषम होनी चाहिए। सीढ़ियों के नीचे कुछ नहीं बनाना चाहिए।
● सुबह उठकर अपना बिस्तर तह करके जरूर रखें।
● दरवाजे के पीछे कपड़े ना टांगें।
● बेडरूम में चप्पल ना उतारें। जूते-चप्पल फैलाकर ना रखें।
● टूटा हुआ शीशा बिलकुल नहीं रखें। गोल या अंडाकार शीशा लगाना नहीं चाहिए और साथ ही शीशे के सामने शीशा कभी नहीं लगाना चाहिए।
● आप अपने गल्ले को दक्षिण अथवा पश्चिम दिशा में कर लें।
● रात को किचन और बाथरूम में एक बर्तन में पानी भरकर रखें और सुबह उसे फेंक दें। गल्ले में केसर से स्वस्तिक बनाएं।
● एक नमक की डली भी गल्ले में रखें और इसको नियमित अंतराल पर बदलते रहें। गल्ले को नियमित रूप से धूप दिखाएं।
Leave A Comment