घर लाएं तांबे का सूर्य समेत ये शुभ चीजें, पैसों से भरी रहेगी तिज
पं. प्रकाश उपाध्याय
हर किसी की चाहत होती हैं कि आने वाला साल सुख-सौभाग्य और समृद्धि लेकर आए। हिंदू धर्म में धन-दौलत और खुशहाल जीवन के लिए वास्तु के नियमों का पालन करना बेहद शुभ माना जाता है। साल 2024 के पहले दिन वास्तु की कुछ चीजों को घर ला सकते हैं। मान्यता है कि नए साल पर इन शुभ चीजों को घर लाने से परिवार के सदस्यों को सुख-सौभाग्य बढ़ता है। जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन-संपदा में बरकत होती है।
आइए जानते हैं कि नए साल पर किन चीजों की खरीदारी शुभ मानी जाती है?
तांबे का सूर्य : नए साल के मौके पर घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए तांबे का सूर्य ला सकते हैं। मान्यता है कि घर में तांबे का सूर्य लगाने से जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती है और परिवार के सदस्यों को सभी कार्यों में सफलता मिलती है।
दक्षिणावर्ती शंख : नए साल के मौके पर घर में दक्षिणावर्ती शंख ला सकते हैं। मान्यता है कि पूजा घर में दक्षिणावर्ती शंख स्थापित करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, जिससे जातक को कभी भी धन की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।
नारियल : साल 2024 के पहले दिन घर में नारियल जरूर लाएं और इसकी विधिवत पूजा करें। इसके बाद नारियल को अपनी तिजोरी में रख लें। मान्यता है कि ऐसा करने से पैसों की तिजोरी कभी खाली नहीं होती है।
गोमती चक्र : नए साल पर घर में गोमती चक्र भी ला सकते हैं। 11 गोमती चक्र को लाल या पीले कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख लें। धार्मिक मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी की कृपा से धन का आवक बढ़ता है ।
मोर पंख : नए साल के पहले दिन घर में मोर पंख जरूर लाएं। कहा जाता है कि घर में मोर पंख लगाने से नेगेटिविटी दूर होती है और व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।
धातु का कछुआ : वास्तु शास्त्र में, धातु के कछुए को सुख-समृद्धि का कारक माना गया है। कारोबार में बढ़ोत्तरी के लिए नए साल पर ऑफिस या घर में धातु का कछुआ स्थापित कर सकते हैं। इससे व्यापार में आ रही बाधाएं दूर होंगी और धन लाभ के योग बनेंगे।
Leave A Comment