दूर भगाएं घर की नेगेटिव एनर्जी, नहीं होगी धन की कमी
-पं. प्रकाश उपाध्याय
घर में पॉजिटिविटी रहती है माहौल खुशनुमा हो जाता है। वहीं, नेगेटिव एनर्जी बढ़ने से परिवार और संबंधों में तनाव पैदा हो सकते हैं, जिससे घर की सुख-शांति छिन सकती है। घर में नेगेटिव एनर्जी के प्रभाव से आर्थिक समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए इस स्टोरी के माध्यम से हम आपको ऐसे इजी तरीके बताने वाले हैं, जो घर की पॉजिटिविटी तो बढ़ाएंगे ही साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति को भी सुधार सकते हैं।
वास्तु टिप्स-
1. घर को साफ-सुथरा रखें: घर में मौजूद गंदगी निगेटिव एनर्जी अट्रैक्ट करती है। इसलिए हमेशा अपने घर को साफ-सुथरा रखने की कोशिश करें। वहीं, फालतू समान इकट्ठा करके न रखें। कबाड़ को आज ही घर से बाहर करें।
2. दीपक जलाएं: घर के प्रवेशद्वार पर संध्या के समय रोज दीपक जलाएं, जिससे सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश कर सके। मान्यता है संध्या के समय मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
3. तोरण लगाएं: घर से नेगेटिव एनर्जी को दूर भागने के लिए आम के पत्तों का तोरण बनाकर मुख द्वार पर लगाएं। ध्यान रखें की तोरण में इस्तेमाल किए गए पत्ते हरे-भरे होने चाहिए न की कटे-फटे।
4. नमक: अगर आपके घर में हर रोज क्लेश का माहौल बना रहता है तो हो सकता है इसके पीछे निगेटिव एनर्जी हो। इसलिए पानी में नामक मिलाकर पोंछा लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो सकती है।
5. सूर्य को जल दें: रोजाना सूर्य को जल देने से कुंडली में सूर्य ग्रह को मजबूत बनाया जा सकता है। सूर्य ग्रह का संबंध मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा से माना जाता है।
6. तुलसी पूजन- तुलसी जी को रोजाना अर्घ्य दें और सुबह-शाम इनके समक्ष घी का दीपक जलाएं। तुलसी जी मां लक्ष्मी जी का रूप मानी जाती हैं। वहीं, शुक्रवार का व्रत रखने और लक्ष्मी सूक्तम का पाठ करने से भी आर्थिक दिक्कतों से राहत मिल सकती है।
Leave A Comment