ब्रेकिंग न्यूज़

अंगूठे के ये निशान व्यक्ति को बनाते है अकूत धन-संपदा के मालिक...!
-पं. प्रकाश उपाध्याय
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली की लकीरों के अलावा अंगूठ के निशान और बनावट के माध्यम से भी व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कई दिलचस्प बातों का पता लगाया जा सकता है। मान्यता है कि अंगूठे पर मौजूद कुछ रेखाएं व्यक्ति के सुख-सौभाग्य का प्रतीक होती हैं। वहीं, कुछ रेखाओं से जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए अंगूठे के बनावट, आकार, लकीरों और चिन्ह के जरिए व्यक्ति के बारे में खास बाते जानते हैं।
अंगूठों के आकार से जानें व्यक्ति का स्वभाव--
-जिन व्यक्ति के दोनों अंगूठे लंबे और कठोर होते हैं। कहा जाता है कि ऐसे व्यक्ति समझदार, सतर्क, होशियार और कड़ी मेहनत स्वभाव के होते हैं। ऐसे व्यक्ति अपने विचारों को लेकर स्पष्ट होते हैं और जल्दी किसी के बहकावे में नहीं आते हैं।
-हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के अंगूठे लंबे, पतले और लचीले होते हैं। ऐसे व्यक्ति बहुत भावुक होते हैं। यह दूसरों के कष्ट को अपना समझकर हर किसी की मदद के लिए तैयार रहते हैं।
-मान्यता है कि अगर हाथ खोलने पर अंगूठा पहली उंगली से 90 डिग्री का कोण बनाएं, तो ऐसे व्यक्ति बहुत समझदार और सुलझे हुए होते हैं। 90 डिग्री से ज्यादा कोण बनने पर एक व्यक्ति दृढ़ निश्चयी होते हैं। वहीं, कहा जाता है कि 45 डिग्री से कम होने पर व्यक्ति बहुत अपने हितों पर ज्यादा ध्यान देता है।
-कहा जाता है कि अंगूठा जितना ज्यादा झुकने वाला होता है, व्यक्ति स्वभाव से उतना ही मिलनसार और खुशमिजाज होता है।
अंगूठे के तीन भाग देते हैं कई संकेत
अंगूठे का पहला भाग : व्यक्ति के हाथों की उंगलियों की तरह अगूंठे पर भी तीन रेखाएं मौजूद होते हैं। मान्यता है कि अगर अंगूठे का पहला भाग अगर बड़ा हो, तो ऐसा व्यक्ति आत्मनिर्भर और दृढ़ निश्चयी होता है। इन्हें जीवन में कभी धन की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।
मध्य भाग : हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, व्यक्ति के अंगूठे का मध्य भाग लंबा होता है, तो ऐसे लोग बहुत बुद्धिमान होते हैं। इन तर्क शक्ति भी शानदार होती है।
अंतिम भाग : मान्यता है कि जिन व्यक्ति की अंगूठे का अंतिम भाग लंबा होता है, ऐसे लोगों को जीवन बहुत सुख-सुविधाओं में व्यतीत होता है और इन्हें जीवन में कभी भी किसी चीज की कमी नहीं रहती है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english