हाथों की ये लकीरें दिलाती हैं खूब कामयाबी
-पं. प्रकाश उपाध्याय
ज्योतिष शास्त्र की तरह ही हस्तरेखा भी से भी व्यक्ति के भाग्य का पता लगाया जा सकता है। हस्तरेखा विद्या में हाथों की लकीरों से जुड़ी जानकारी पाई जाती है, जो व्यक्ति के स्वास्थ्य, विवाह, भाग्य और आर्थिक स्थिति जैसी तमाम चीजों पर रौशनी डालती है। हाथों पर मौजूद कुछ रेखाएं बेहद ही शुभ मानी जाती हैं। ऐसी रेखाएं जिस व्यक्ति के हाथ पर मौजूद होती हैं, वह जीवन में खूब तरक्की करता है और उसे धन कमाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती।
-आइए जानते हैं ऐसे ही शुभ रेखाओं के बारे में---
हाथों की शुभ लकीरें-चिन्ह
1- कुछ लोगों की हथेली पर त्रिशूल चिन्ह पाया जाता है, जो बेहद ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि शनि पर्वत पर अगर यह निशान मौजूद हो तो व्यक्ति का भाग्य साथ देता है और शनि देव की असीम कृपा भी बनी रहती है।
2- हथेली पर सूर्य पर्वत और गुरु का पर्वत उभरा हुआ होना बेहद भाग्यशाली माना जाता है। ऐसे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति अच्छी रहती हैं और वह समाज में खूब मान-सम्मान भी कमाता है।
3- हथेली पर चक्र, रथ, झंडा या धनुष का निशान मौजूद होना भी बेहद शुभ माना जाता है। जिन लोगों के हाथों पर यह निशान मौजूद होता है, उन्हें भाग्य का साथ मिलता है।
4- मछली, तलवार और मंदिर जैसे चिन्ह हथेली पर मौजूद होना बेहद ही लाभदायक माना जाता है। ऐसा व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है।
5- हथेली पर पहाड़ या छाते जैसे निशान मौजूद होना भी बेहद लकी माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को पैसा कमाने में ज्यादा मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ता।
Leave A Comment