बसंत पंचमी पर घर लाएं इनमें से कोई 1 चीज, मां सरस्वती की बरसेगी कृपा
-पं. प्रकाश उपाध्याय
इस साल 14 फरवरी 2024 को बसंत पंचमी मनाई जा रही है। बसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी मां सरस्वती का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन मां शारदा की पूजा-आराधना का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन सरस्वती माता की विधिवत पूजा करने से बुद्धि, विवेक और गुण-ज्ञान की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र में बसंत पंचमी के मौके पर कुछ चीजों की खरीदारी करना बेहद मंगलकारी माना गया है। आइए जानते हैं कि सरस्वती पूजन के दिन किन चीजों की खरीदारी से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है ?
मोरपंखी का पौधा
बसंत पंचमी के दिन मोर पंखी का पौधा घर ला सकते हैं। इस पौधे को जोड़े में घर की पूर्व दिशा में लगाना बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस मयूर पंखी का पौधा घर में लगाने से बच्चों का पढ़ाई में मन लगता है और मां सरस्वती की कृपा हमेशा बनी रहती है।
मां सरस्वती की प्रतिमा
बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की प्रतिमा या फोटो घर पर ला सकते हैं। मान्यता है कि रोजाना मां शारदा का स्मरण करने और उनकी पूजा करने से एकाग्रता बढ़ती है।
बासुरी या वाद्य यंत्र
संगीत में रुचि रखने वाले लोगों को सरस्वती पूजा के दिन बासुरी या वाद्य यंत्र घर लाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां प्रसन्न होती हैं।
शादी से जुड़ी खरीदारी
बसंत पंचमी के दिन शादी का जोड़ा या गहनों की खरीदारी करना बेहद मंगलकारी माना जाता है। कहा जाता है कि इससे सुख-सौभाग्य बढ़ता है।
भूमि या वाहन की खरीदारी
बसंत पंचमी के मौके पर भूमि या वाहन की खरीदारी भी बेहद शुभ होती है। माना जाता है इससे घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।
Leave A Comment