ब्रेकिंग न्यूज़

कल है चंद्रग्रहण,   जानें कहां  दिखेगा इस साल का पहला उपच्छाया ग्रहण
 ब्रह्मांड में कई भौगोलिक घटनाएं होती रहती हैं, जिसमें सूर्य और चंद्र ग्रहण प्रमुख घटनाओं में से एक हैं। बीते वर्ष भी हमें चंद्र ग्रहण देखने को मिला था। वहीं, इस बार भी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस कड़ी में साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगेगा। ग्रहण के दौरान हमें सूतक काल जैसी अवधि भी देखने को मिलती है। 
 2024 में कब लगेगा चंद्र ग्रहण ?
अब सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि साल 2024 का पहला चंद्रग्रहण किस दिन लगने वाला है, तो आपको बता दें कि यह होली के दिन यानि कि 25 मार्च को लगेगा, जिस दिन रंग खेला जाएगा। यह एक उपच्छाया ग्रहण होगा।
क्या होता है उपच्छाया ग्रहण
अब सवाल है कि आखिर उपच्छाया ग्रहण क्या होता है, तो आपको बता दें कि पूर्ण उपच्छाया चंद्र ग्रहण वह होता है, जिसमें चंद्रमा उपच्छाया के संपर्क में आए बिना, पृथ्वी के उपच्छाया शंकु में पूरी तरह डूब जाता है। इसे हम उपच्छाया चंद्रग्रहण कहते हैं, जो कि 25 मार्च को लगने वाला है। 
क्या भारत में दिखेगा चंद्र ग्रहण ?
चंद्रग्रहण एक बड़ी खगोलीय घटना है। ऐसे में अब आपके मन में यह सवाल भी होगा कि क्या हम इस बार चंद्र ग्रहण को देख सकते हैं। 25 मार्च को होने वाला उपच्छाया चंद्र ग्रहण एक बहुत ही हल्का चंद्र ग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा पृथ्वी की छाया के सबसे बाहरी किनारे से होकर गुजरता है। यह यूरोप, उत्तर और पूर्वी एशिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, आर्कटिक और अंटार्कटिका के अधिकांश हिस्सों से दिखाई देगा। ऐसे में भारत में इस चंद्र ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा। 
चंद्र ग्रहण 2024 तिथि
25 मार्च 2024
पेनुम्ब्रा से पहला संपर्क
सुबह 10:24 बजे
चंद्र ग्रहण की अधिकतम सीमा
12:43
पेनुम्ब्रा के साथ अंतिम संपर्क
03:01 अपराह्न
उपच्छाया चरण की अवधि
04 घंटे 36 मिनट 56 सेकंड
उपछाया चंद्र ग्रहण का परिमाण
0.95
 2024 में लगने वाले कुल ग्रहण
 साल 2024 में कुल 5 ग्रहण लगने वाले हैं। इन पांच ग्रहणों में से  2 सूर्य ग्रहण और 3 चंद्र ग्रहण शामिल हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english