होली से इन मूलांक वालों को जीवन में आएंगी खुशियों की बहार, 7 दिनों तक रहेगी मौज
ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होगा।
आइए जानते हैं कैसा रहेगा यह सप्ताह-
मूलांक 1 : मार्च माह का यह आखिरी सप्ताह मूलांक 1 वालों के लिए मंगलकारी साबित होगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। ऑफिस में अपने परफॉर्मेंस पर फोकस करें। सफलता प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत करें। इस वीक फैमिली के सपोर्ट से सभी कार्यों में बड़ी कामयाबी मिलेगी। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आर्थिक मामलों में यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। आय में वृद्धि के योग बनेंगे।
मूलांक 2 : मूलांक 2 वालों के लिए यह सप्ताह तरक्की के कई अवसर लाएगा। नौकरी-व्यापार में परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होंगी। हर क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी। धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे। कई सोर्स से रुपए-पैसे आएंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। वैवाहिक जीवन की दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें। सप्ताह के अंत तक, रिश्तों की कड़वाहट दूर होगी और साथी संग रिश्ता मजबूत होगा। जीवन में सुख-शांति बरकरार रहेगी।
मूलांक 3 : इस वीक मूलांक 3 के जातक आर्थिक मामलों में भाग्यशाली बने रहेंगे। पुराने निवेशों से धन लाभ होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी संग रिश्ता मजबूत होगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। आज ऑफिस में धैर्य बनाए रखें। अपने सपने को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। क्रोध से बचें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। दोस्तों से चल रहे विवादों को सुलझाने की कोशिश करें।
मूलांक 4 : मार्च माह का यह आखिरी सप्ताह मूलांक 4 वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगी। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी। सभी जरूरी कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के संपन्न होंगे। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आएगा। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी । कुछ जातक इस वीक परिजनों से प्रेमी की मुलाकात करा सकते हैं। यह सप्ताह पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्दि और खुशहाली लेकर आएगा।
मूलांक 5 : इस सप्ताह मूलांक 5 वालों के जीवन में खुशियों का माहौल होगा। घर में शादी-विवाह के कार्यक्रमों का आयोजन हो सकता है। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि के नए स्त्रोत बनेंगे। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। हालांकि, प्रोफेशनल लाइप में ऑफिस पॉलिटिक्स के चलते थोड़ी डिस्टर्बेंस रहेगी। कार्यों में मन नहीं लगेगा। इस दौरान पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें। क्रोध के अतिरेक से बचें। धैर्य बनाए रखें। सप्ताह के अंत तक सबकुछ बढ़िया हो जाएगा।
मूलांक 6 : इस सप्ताह मूलांक 6 वालों के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आएंगे। ऑफिस में कार्यों की चुनौतियां बढ़ेंगी। साथ ही नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। आर्थिक मामलों में इस वीक भाग्यशाली बने रहेंगे। पुराने निवेशों से खूब धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यह सप्ताह फ्यूचर से जुड़े बड़े फैसले लेने के लिए लाभकारी साबित होगा।
मूलांक 7 : इस वीक मूलांक 7 वालों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। इस सप्ताह फैमिली इश्यूज को सुलझाने की कोशिश करें। अगर आप चाहते हैं, तो नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी ले सकते हैं। सभी जरूरी कार्य बिना किसी टेंशन के आसानी से सफल होंगे। आने वाले दिनों में नए परिवर्तनों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहें।
मूलांक 8 : यह सप्ताह मूलांक 8 वालों के लिए शुभ फलदायी साबित होगा। वैवाहिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल होगी। आने वाले दिनों में खर्चों पर बहुत कंट्रोल रखना होगा, वरना आपका बजट बिगड़ सकता है। सप्ताह के अंत तक शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी।
मूलांक 9 : मूलांक 9 वालों के जीवन में यह सप्ताह कई बड़े बदलाव लाएगा। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। पुराने निवेशों से धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और खुशहाली बरकरार रहेगी। सरकारी नौकरी की तैयारियों कर रहे विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। कार्यस्थल पर अचानक से चुनौतियां बढ़ सकती हैं। इस वीक के अंत तक परिजनों के साथ धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
Leave A Comment