शनि देव की चाल ...5 महीने शनि इन राशियों पर मेहरबान
- पं. प्रकाश उपाध्याय
शनि देव की चाल किस्मत पलट सकती है। कुंडली में मजबूत शनि की स्थिति रंक को राजा बना सकती है तो शनि की बुरी नजर कष्ट भी दे सकती है। शनि देव आने वाले 5 महीनों में कुंभ राशि में ही विराजमान रहकर गोचर करेंगे। वहीं, कुछ दिनों के भीतर ही शनि मार्गी से वक्री होने जा रहे हैं। शनि देव 29 जून को उलटी चाल में चलना शुरू करेंगे। शनि की वक्री चाल 15 नवंबर तक रहने वाली है। आइए जानते हैं कुंभ राशि में विराजमान शनि वक्री होकर किन राशियों की किस्मत पलटने वाले हैं-
वृश्चिक राशि
आने वाले 5 महीने तक कुंभ राशि में विराजमान शनि वृश्चिक राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होने की संभावना है। व्यापारियों को कई अच्छे इन्वेस्टर्स मिल सकते हैं। लव लाइफ में थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव रहेंगे, जिन्हें बातचीत करके निपटाया जा सकता है। करियर लाइफ में कई टास्क मिल सकते हैं, जो आपकी ग्रोथ में मदद कर सकते हैं।
तुला राशि
शनि की चाल आने वाले 5 महीने में तुला राशि के लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। शनि के शुभ प्रभाव से कई कार्यो में सफलता मिलेगी। समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में आपको सोच समझकर डिसीजन लेने की जरूरत है। वहीं, इन्वेस्टमेंट के कई नए ऑप्शन इस दौरान आपको मिल सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए कुंभ राशि में विराजमान शनि आने वाले 5 महीनों में गुड न्यूज ला सकते हैं। आपकी लाइफ में पॉजिटिविटी बनी रहेगी। सेहत में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इसलिए हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है। स्टूडेंट्स को कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है। वहीं, परिवार के सदस्यों के साथ घूमने भी जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।
शनि की बुरी नजर किस पर?
शनि की वक्री चाल के बुरे प्रभाव के कारण 4 राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। मीन राशि, मकर राशि, कुंभ राशि और मेष राशि वालों को शनि ग्रह की उलटी चाल कष्ट दे सकती है।
Leave A Comment