ब्रेकिंग न्यूज़

 29 जून से शनि कुंभ राशि में वक्री होंगे, इन 5 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, बनाएंगे धनवान

  पंडित प्रकाश उपाध्याय

 शनि अपनी स्वराशि कुंभ राशि में वक्री होने जा रहे हैं। शनि 29 जून की मध्यरात्रि वक्री होंगे और नवंबर तक इसी अवस्था में रहेंगे। ऐसे में आने वाला समय मेष, वृषभ सिंह समेत 5 राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ फलदायी रहने वाला है। इन 5 राशियों पर शनि की शुभ दृष्टि रहेगी। जिससे शनि इन राशियों को धन संपत्ति लाभ दिलाएंगे।  आइए जानते हैं शनि की वकी चाल किन 5 राशियों के लिए रहेगी मेहरबान-
 मेष राशि  
शनि आपकी राशि से 11 भाव में वक्री होने जा रहे हैं। ऐसे में शनि आपको अच्छा आर्थिक लाभ दिलाने के साथ साथ आपको आपके भाई -बहनों का पूरा सहयोग दिलाएंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आपके दोस्त आपको कॅरिअर में उन्नति दिलाने के लिए पूरी मदद करेंगे। शनि आपकी सभी इच्छाओं को भी पूरी करेंगे।
 वृषभ राशि  
शनि वृषभ राशि के जातकों के 10वें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। आने वाला समय आपके कॅरिअर के लिए बहुत ही शुभ फल देने वाला रहेगा। आपको सरकारी कामकाज में बड़ी सफलता मिलने के भी योग बन रहे हैं। अधिकारी वर्ग आप पर भरोसा करेंगे और आप पर बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। समाज में आपका एक अलग दायरा बढ़ेगा। आपको कोई बड़ी सफलता भी नवंबर तक मिल सकती है जिससे आपकी आय में पहले से कहीं ज्यादा वृद्धि होगी। इस अवधि में आपके धन संपत्ति के भी योग बन रहे हैं।
 सिंह राशि  
सिंह राशि के जातकों के लिए शनि की वक्री अवस्था बहुत ही लाभकारी साबित होने वाली है। इस समय आपकी राशि में उन्नति मिलने के योग हैं। इतना ही नहीं आपको अपने कॅरिअर और वित्तीय जीवन में भी बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। इस राशि के जो लोग खुद का व्यापार करते हैं उन्हें इस क्षेत्र में अच्छा पैसा मिलने के योग हैं। यह समय आपके रुके हुए काम या योजनाओं को फिर से शुरू करने में मददगार रहेगा। इस दौरान आपको कोई विशेष लाभ भी मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में जो समस्याएं चल रही थी वह सभी समाप्त हो जाएंगे। यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ है तो आपको अपना रुका धन वापस मिल जाएगा।
  धनु राशि  
धनु राशि के जातकों को अपने कॅरिअर में तेजी से सफलता मिलने लगेगी। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों से पूरा लाभ और सफलता मिलेगी। आपकी नौकरी में पकड़ मजबूत होगी। आपको कुछ क्षेत्रों में तेजी से सफलता मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको हर कदम पर अपना सहकर्मियों से सहायता मिलेगी। जिससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको इस दौरान पूरी किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। शनि आपको धन संपत्ति का बड़ा लाभ भी दिलाएंगे।
 मकर राशि  
मकर राशि के जातकों के लिए शनि का वक्री होना बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी ज्यादा मजबूत हो जाएगा। शनि वक्री अवस्था में आपको धन की अच्छी बचत कराएंगे। जिससे आपका बैंक खाते में धन की वृद्धि मिलने के योग हैं। नई संपत्ति खरीदने के लिए समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। आप अपने परिवार में सुख सुविधाओं का भरपूर आनंद लेंगे। प्रेम संबंधों के लिए भी शनि का वक्री होना लाभकारी रहेगा। इस राशि के लोगों को समाज में उच्च सम्मान प्राप्त होगा। इसके अलावा आप लोगों को बहुत आसानी से प्रभावित कर पाएंगे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english