ब्रेकिंग न्यूज़

 जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन
पंडित प्रकाश उपाध्याय से जानें आज का स्वास्थ्य राशिफल
 मेष 
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खेलकूद के लिए बेहतर दिन है। आप अभी शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत सक्रिय हैं। इसलिए आज का दिन बेहतर हो सकता है। 
 वृषभ 
आज के दिन आप लोगों के लिए पार्क में टहलना बेहतर साबित हो सकता है। सुबह एक-दूसरे के साथ समय बिताने से आपका दिन भर के लिए अपनी मानसिक और शारीरिक स्थिति को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। 
 मिथुन 
आपको आज के दिन स्वास्थ्य का ध्यान रखना शुरू कर देना चाहिए। आप योग और स्ट्रेच से शुरुआत कर सकते हैं। इसके लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
 कर्क 
 आज के दिन आपको सिरदर्द हो सकता है या थकावट महसूस हो सकती है। इसके लिए आपको पर्याप्त मात्रा पानी पीना चाहिए और व्यायाम पर ध्यान देने की जरूरत है।
 सिंह 
आज के दिन आपको अपने खान-पान को लेकर एक्टिव रहना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर आपकी मेडिकल रिपोर्ट आपको निराश कर सकती है। 
 कन्या 
सुबह-सुबह थकान के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इससे बचने के लिए आपको अपनी शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाने की जरूरत है।
 तुला 
आज के दिन आपको अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने की जरूरत है। आज के दिन फिट रहने के लिए आपको किसी स्पोट्र्स एक्टिविटी में शामिल होने की जरूरत है। 
 वृश्चिक 
आज के दिन आपको स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करने से बचना है। लापरवाही करने से आज के दिन आपको मांसपेशियों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। 
 धनु 
आज के दिन धनु राशि के लोगों को अपनी शारीरिक गतिविधियों पर जोर देना चाहिए। साथ ही साथ मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए प्राणायाम भी करें। 
 मकर 
आज के दिन जंक फूड्स का सेवन करने से आपको पेट में तकलीफ हो सकती है। आज आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के साथ ही सुबह स्ट्रेचिंग भी करनी चाहिए। 
 कुंभ 
आज के दिन की शुरुआत आपको सुबह की सैर से करना सबसे अच्छा है। ताज़ी हवा में रहने से पूरे दिन आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी। आज प्रोटीन से भरपूर आहार चुनें 
 मीन 
आज के दिन आपका मूड बेहतर हो सकता है। इससे आपका मनोबल बढ़ेगा। साथ ही साथ तले हुए और जंक फ़ूड से बचें और खूब सारा पानी पिएँ। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english