ब्रेकिंग न्यूज़

 सावन माह में जरूर करें ये उपाय, भगवान शिव होंगे प्रसन्न
 पंडित प्रकाश उपाध्याय 
22 जुलाई से सावन का महीना आरंभ होने जा रहा है और इसका समापन 19 अगस्त यानि सावन मास की पूर्णिमा तिथि को होगा।  ऐसा माना जाता है कि यह महीना भगवान शिव को समर्पित है। ऐसे में भगवान शिव की पूजा, व्रत आदि करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। सावन के महीने में अगर आपको भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करनी है तो आपको वास्तु निमित्त कई चीजों का ध्यान रखने की जरूरत है। आइए जानते ऐसे कौन से वास्तु उपाय हैं जिन्हें अपनाने से शिव-शंभू अपनी कृपा भक्तों पर बनाए रखते हैं। 
-  भगवान शिव को बेलपत्र और बेल के पौधे प्रिय हैं। शिव पुराण के अनुसार जिस स्थान पर बेल लगाई जाती है वह स्थान काशी के समान पवित्र मानी जाती है।  बेल के वृक्ष पर  जल चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और परिवार में सुख-समृद्धि आती है। वास्तु के अनुसार बेल के वृक्ष को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
- पूजा स्थल पर भगवान शिव या भगवान शिव के परिवार की तस्वीर लगानी चाहिए। वास्तु के अनुसार भगवान शिव के परिवार की तस्वीरें उत्तर दिशा में लगानी चाहिए। 
- शिव पूर्णता के प्रतीक हैं। अपने घर में शिव तांडव की मूर्तियां या भगवान शिव की क्रोधित तस्वीरें न रखें। 
- अगर आप अपने घर में शिवलिंग स्थापित करने के बारे में सोच रहे हैं तो सावन का महीना आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। हालांकि, शिवलिंग की दिशा का भी ध्यान रखना जरूरी है। घर के ईशान कोण यानि उत्तर और पूर्व की दिशा के बीच में शिवलिंग रखें। उत्तर और पूर्व के मध्य की या दिशा सदैव शुभ रहती है। वास्तु शास्त्र में इस दिशा को बहुत शुभ माना जाता है। इस दिशा को देवी-देवताओं की दिशा कहा जाता है। साथ ही सावन के दौरान "ॐ   नमः शिवाय" का जाप भी अवश्य करें।
- सावन माह की त्रयोदशी और शिवरात्रि के दिन ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद शमी का पौधा लगाना चाहिए। शमी का वृक्ष लगाने से पहले उसके नीचे पान के बीज और कुछ सिक्के गाड़ दें। 
- शनिवार के दिन शमी पौधे में एक छोटा सा शिव लिंग स्थापित करें। सावन के दौरान प्रतिदिन इस शिव लिंग पर जल या दूध चढ़ाएं। इस उपाय से शनि के बुरे प्रभाव दूर होंगे और भगवान शिव प्रसन्न होंगे।  

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english