ब्रेकिंग न्यूज़

  घर में लगाएं ये पांच चमत्कारी पौधे, हर तरफ से होगी तरक्की
 वास्तु शास्त्र में कुछ पेड़ पौधों को बेहद शुभ माना गया है। इन पौधों को घर में लगाने से कई तरह की समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। यह पेड़ पौधे ना केवल घर की ऊर्जा को सकारात्मक बनाते हैं बल्कि यह घर में धन, ऐश्वर्य और सम्मान को भी आकर्षित करते हैं।  इसलिए इन पौधों को चमत्कारी भी माना जाता है। जो लोग अपने घर में ये पेड़ पौधे लगाते हैं उनके यहां बरकत होती है और जीवन में शुभता आती है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है, कि ये पेड़ पौधे धन, सुख और समृद्धि को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। ऐसे में आइए आज हम आपको पांच ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो घर के लिए बहुत ही शुभ माने जाते हैं।
 तुलसी
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना गया है। वहीं वास्तु शास्त्र में भी तुलसी के पौधे को बड़ा महत्व दिया गया है। वास्तु के अनुसार, इस पौधे को घर के उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। तुलसी का पौधा हमारे जीवन में सुख-शांति लाता है और कई तरह की परेशानियों को दूर करता है। तुलसी का संबंध भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी से माना गया है, इसलिए इसकी रोजाना पूजा की जाती है। 
 शमी का पेड़
वास्तु शास्त्र में शमी के पेड़ को बेहद शुभ माना जाता है। इसे घर की दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए। इससे घर में शनि के अशुभ प्रभाव दूर हो जाते हैं और घर में सुख समृद्धि का वास होता है। घर में शमी का पेड़ लगाने से भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है और नौकरी व व्यवसाय में भी काफी तरक्की होती है। इस पेड़ के होने से घर के सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहता है।
 मनी प्लांट
घर में मनी प्लांट का होना बहुत ही अच्छा माना जाता है। इस पौधे का काम धन संबंधित समस्याओं को खत्म करना है। मान्यता है कि जैसे-जैसे यह पौधा बढ़ता है, वैसे वैसे ही आपकी धन और सम्मान भी बढ़ने लगती है। वास्तु शास्त्र में इस पौधे का संबंध भौतिक सुख-सुविधाओं के स्वामी शुक्र ग्रह से बताया गया है, इसलिए मनी प्लांट सौभाग्य को बढ़ाता है।
 अपराजिता का पौधा
अपराजिता का पौधा बहुत पवित्र माना जाता है। इस पौधे को घर की पूर्व, उत्तर, उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इस बेल का संबंध माता लक्ष्मी से होता है। इस पौधे को घर में लगाने से मां लक्ष्मी स्वयं घर में विराजमान होती है। साथ ही इससे नौकरी व व्यापार में भी काफी तरक्की होती है। यह पौधा भगवान विष्णु और महादेव को बेहद प्रिय है। इससे घर में धन धान्य की कमी नहीं होती।
 आंवला का पौधा
वास्तु शास्त्र में आंवले के पौधे को भी बेहद शुभ माना जाता है। इसे लगाते समय ध्यान रखें कि इसे घर की उत्तर या पूर्व दिशा में ही लगाएं। आंवला का पौधा और आंवला दोनों ही भगवान विष्णु के प्रिय हैं। ऐसे में इसे घर में लगाने से भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english