घर की इस दिशा में लगाएं ये पेड़, बन जाएंगे सभी बिगड़े काम
आज हम आपको एक ऐसे ही पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे घर में लगाने से आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव होते हैं। हम बार कर रहे हैं कनेर की, जिसे सुख शांति का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कनेर के पौधे को घर में लगाने से धन लाभ और सुख-समृद्धि का वास होता है। कनेर के फूल बेहद आकर्षक और अलग-अलग रंगों के होते हैं, जो देखने में भी काफी खूबसूरत नजर आते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार सफेद और पीले रंग के कनेर फूल घर में लगाना बहुत शुभ होता है। इसके अलावा आयुर्वेद में भी कनेर के पौधे का बड़ा महत्व है।
कनेर के पौधे का संबंध माता लक्ष्मी से माना गया है। ऐसे में कनेर के पौधे को घर में लगाना शुभ माना जाता है। इस पौधे से घर में धन की देवी का वास होता है और घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियों भी दूर हो जाती है। माना जाता हैकि कनेर के पौधे को घर में लगाने से अटका हुआ काम भी जल्द ही पूरा हो जाता है। इससे घर का वास्तु दोष भी दूर हो जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार सफेद और पीले रंग के कनेर का फूल घर में लगाना अत्यधिक शुभ होता है, इसलिए इसे घर में जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। यदि घर में लाल रंग के कनेर फूल वाले पौधे को लगा लिया जाए, तो इसे अशुभ माना जाता है। वहीं सफेद और पीले रंग के पौधे को घर में लगाते समय ध्यान रखें कि इसे पश्चिम या पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए।
कनेर के फायदे
माना जाता है कि सफेद कनेर की जड़ को गोमूत्र में घिसकर लगाने से दाद की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। यदि इस सफेद कनेर की जड़ को घिसकर डंक पर इसका लेप लगाने या इसके पत्तों का रस पिलाने से सांप या बिच्छू का जहर भी उतर जाता है। कनेर के पत्तों में खुजली कम जैसी परेशानी भी दूर हो जाती है। इसके लिए कनेर के पत्तों को लौंग या पुदीना के तेल में पकाकर इसका इस्तेमाल करने से तुरंत आराम मिल जाता है।
Leave A Comment