ब्रेकिंग न्यूज़

देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को जरूर लगाएं इन चीजों का भोग

हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का बहुत खास महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु चार महीने का शयन काल पूरा कर के जागते हैं। इसके साथ ही चार महीने से बंद हो चुके शुभ कार्यों का शुभ मुहूर्त फिर से शुरू हो जाता है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को, देवउठनी, देव प्रबोधिनी या देव उत्थान एकादशी का शुभ पर्व होता है। इस वर्ष 12 नवंबर को यह पर्व मनाया जाएगा। इस दिन विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है। देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करते समय उन्हें तरह-तरह के भोग अर्पित करने का भी नियम है। चलिए जानते हैं देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को भोग में कौन-कौन सी चीजें चढ़ाई जा सकती हैं।
पंचामृत के भोग से प्रसन्न होंगे भगवान विष्णु
भगवान विष्णु को पंचामृत का भोग लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके बिना भोग अधूरा होता है इसलिए देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को पंचामृत का भोग जरूर लगाएं। दूध, दही, शक्कर, घी, शहद और कटे हुए मेवे को मिक्स करके पंचामृत तैयार करें और फिर इसे भगवान विष्णु को भोग में अर्पित करें।
घर की बनी सेंवई चढ़ाए भोग में
देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को भोग में आप घर की बनी सेंवई भी अर्पित कर सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि प्रसाद में हमेशा मीठी सेंवई ही चढ़ाई जाती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में एक चम्मच घी गर्म कर के, इसमें सेवई को हल्का ब्राउन होने तक भूनें। इसके बाद भगोने में दूध गर्म होने के लिए रखें। अब इसमें भुनी हुई सेंवई, शक्कर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर पकाएं। इस तरह से भोग के लिए स्वादिष्ट सेंवई बनकर तैयार हो जाएगी।
भगवान विष्णु को लगाएं खीर का भोग
पूजा-पाठ या किसी भी शुभ काम में खीर का प्रसाद बनाना बहुत शुभ माना जाता है। देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को भोग लगाने के लिए भी आप खीर का प्रसाद बना सकती हैं। खीर बनाने के लिए पहले चावलों को देसी घी में रोस्ट कर लें। इससे काफी अच्छा फ्लेवर आता है। फिर इन्हें उबलते हुए दूध में पकने के लिए रख दें। जब ये हल्का सा पक जाएं तो ऊपर से ड्राई फ्रूट्स, केसर और शक्कर डाल दें और पूरी तरह से पकने के लिए छोड़ दें। इस तरह से भोग के लिए टेस्टी खीर बनकर तैयार हो जाएगी।
भोग में चढ़ा सकते हैं सूजी का हलवा
देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को सूजी के हलवे का भी भोग लगाया जा सकता है। किसी भी पूजा-पाठ में प्रसाद के लिए सूजी का हलवा बनाना भी बहुत शुभ होता है। ये खाने में भी स्वादिष्ट होता है और इसे बनाना भी आसान होता है। सूजी का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले सूजी को देसी घी में हल्का ब्राउन होने तक भूनें। इसके बाद इसमें इसमें पानी डालकर चम्मच से चलाते हुए पकाएं। जब इसका आधा पानी सूख जाए, तो इसमें स्वादानुसार चीनी और ड्राई फ्रूट्स डालकर, तब तक पकाएं जब तक पानी पूरी तरह से सूख ना जाए। इस तरह से भोग के लिए सूजी का टेस्टी हलवा बनकर तैयार हो जाएगा।
भोग में जरूर चढ़ाएं फल
किसी भी पूजा-पाठ में भगवान को फल जरूर चढ़ाए जाते हैं। देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को अर्पित करने के लिए भोग में फलों को भी जरूर शामिल करें। भगवान विष्णु की पूजा में केले के फल को शामिल करना बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा आप मौसमी फल जैसे - सेब, अनार, अंगूर, गन्ने और सिंघाड़ा भी भोग में शामिल कर सकती हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english