घर में होता रहता है झगड़ा, तो आजमाएं ये उपाय...!
-पंडित प्रकाश उपाध्याय
हर कोई परिवार में सुख-शांति चाहता है। लेकिन कई बार न चाहते हुए भी परिवार के सदस्यों के बीच अनबन होती रहती है। वास्तु शास्त्र में परिवार के लोगों के बीच प्रेम बना रहे, इसके लिए उपाय बताए गए हैं। अगर आपकी फैमिली मेंबर्स के बीच भी अक्सर लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं तो वास्तु एक्सपर्ट मुकुल रस्तोगी से जानें आसान वास्तु उपाय-
घर में पॉजिटिविटी लाने का वास्तु उपाय
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर की दक्षिण पश्चिम दिशा में कोई भी त्रिकोण आकार की वस्तु या पेंटिंग हो तो उसको हटा देना चाहिए। घर के ईशान कोण में एक गौतम बुद्ध का चित्र या छोटी मूर्ति रखना चाहिए।
घर में वास्तु के अनुसार लड़ाई-झगड़ा कैसे रोकें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण पश्चिम वाले कमरे में अगर लाल रंग हो तो उसे हटा देना चाहिए। घर में कोई भी युद्ध, लड़ाई आदि के चित्र हों, तो उन्हें हटा देना लाभकारी होता है।
घर में पॉजिटिव एनर्जी लाने के लिए वास्तु उपाय
वास्तु शास्त्र के अनुसार, हर महीने में एक सोमवार चावल की खीर का भोग लगाना चाहिए और सभी लोग ग्रहण करें। मान्यता है कि ऐसा करने से में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
पारिवारिक कलह से मुक्ति के लिए वास्तु उपाय
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपने घर के ईशान कोण में गंगाजल अवश्य रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बढ़ता है।
वैवाहिक जीवन के लिए वास्तु टिप्स
वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए बेडरूम के एक कोने में सेंधा या खड़ा नमक रखना चाहिए। इसे हर महीने बदलना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से दांपत्य जीवन सुखद होता है।
Leave A Comment