मेष राशि वाले ये रत्न पहनेंगे तो होंगे कई लाभ....
पहली राशि मेष का गृह स्वामी मंगल ग्रह होता है। मंगल काफी उग्र ग्रह होता है और इसका प्रभाव मेष राशि वालों पर हमेशा दिखता है। रत्न शास्त्र के हिसाब से हर राशि वालों के लिए कोई ना कोई ऐसा रत्न जरूर होता है जो उनके जीवन के हर पहलू के लिए मददगार साबित होता है। रत्नों की मदद से कुंडली में कमजोर पडऩे वाले ग्रहों की स्थिति को ठीक किया जा सकता है। वहीं अगर मेष राशि वालों में कॉन्फिडेंस की कमी है तो ज्योतिषियों के अनुसार उन्हें तीन रत्नों को धारण करना चाहिए। नीचे विस्तार से जानिए कि आखिर ये रत्न कौन-कौन से हैं?
रूबी
माणिक को रुबी कहा जाता है। इसे रत्नों का राजा भी कहा जाता है। इसकी एनर्जी काफी तेज होती है जोकि मेष राशि वालों से मेल भी खाती है। इस रत्न की मदद से लोग साहसी और मजबूत इच्छाशक्ति वाले बनते हैं। मेष राशि वालों को ये रत्न सबसे ज्यादा सूट करता है। इस रत्न की मदद से लोग आसानी से अपने सपनों को पूरा कर लेते हैं।
जैस्पर
लाल जैस्पर की गिनती विशेष रत्नों में होती है। अगर मेष राशि के लोग इस रत्न को धारण करते हैं तो उनकी जिंदगी में स्थिरता आती है। साथ ही उनकी धैर्य करने की क्षमता आ जाती है। सेल्फ कंट्रोल के लिए भी ये रत्न काफी अच्छा माना जाता है। साथ ही इसे धारण करने से क्लैरिटी भी आती है।
हीरा
डायमंड की ऊर्जा अपने आप में ही खास होती है। अगर मेष राशि वालों को अपने कॉन्फिडेंस को बूस्ट करना है तो उनके लिए हीरे की अंगूठी पहनना सबसे लाभदायक होता है। इसे धारण करने से सोच में क्लैरिटी आती है। इसके जरिए मेष राशि वालों की पर्सनैलिटी में निखार भी आता है।
Leave A Comment