हाथ की रेखा ऐसी हो तो शासकीय अधिकारी बनता है व्यक्ति
हस्तरेखा सामुद्रिक शास्त्र का मुख्य भाग है। कर्मों के अनुसार हथेली की रेखाएं बनती और बिगड़ती रहती हैं। ऐसे में माना जाता है कि रेखाओं का फल स्थाई नहीं रहता। ऐसे में हाथ में रेखाओं के शुभ और अशुभ संकेत बनते रहते हैं। ऐसे ही बहुत से लक्षण हैं जो भाग्योदय की ओर इशारा करते हैं।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की हथेली में सूर्य रेखा से निकलकर कोई शाखा गुरु पर्वत तक पहुंचे तो व्यक्ति शासकीय अधिकारी बनता है।
हथेली में शुक्र पर्वत अच्छा हो, विस्तृत हो और कोई अशुभ लक्षण ना हो तो व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
बुध पर्वत पर एक छोटा सा त्रिभुज व्यक्ति को प्रशासनिक विभाग में उच्च पद दिलाता है।
स्वास्थ्य रेखा की लंबाई मस्तिष्क रेखा और भाग्य रेखा तक ही सीमित हो तो यह अच्छा संकेत माना जाता है। ऐसी स्वास्थ्य रेखा वाले व्यक्ति का स्वास्थ्य उत्तम बना रहता है।
यदि नाखून एकदम साफ और स्वच्छ दिखाई दें तो यह भी अच्छा लक्षण है। नाखूनों पर कोई दाग-धब्बा अथवा कालापन न हो तो शुभ रहता है।
अंगूठा मजबूत, लंबा, सुंदर हो तथा मस्तिष्क रेखा भी शुभ हो तो व्यक्ति नौकरी से लाभ प्राप्त करता है।
यदि व्यक्ति की हथेली में चक्र जैसा कोई निशान बना हो तो यह महत्वपूर्ण है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार हथेली में चक्र का निशान अंगूठे पर हो तो व्यक्ति बहुत भाग्यशाली माना जाता है। इस प्रकार के निशान वाले व्यक्ति धनवान होते हैं। अंगूठे पर चक्र का निशान होने पर व्यक्ति ऐश्वर्यवान, प्रभावशाली और दिमाग से संबंधित कार्य में योग्य होता है। ऐसे लोग बुद्धि का प्रयोग करते हुए काफी धन लाभ प्राप्त करते हैं।
Leave A Comment