घर में हो ऐसा वास्तु दोष तो अकाल मृत्यु की संभावना बढ़ जाती
प्यारा घर-सुंदर घर-सपनों का घर,यह है एक परिवार की और घर की परिभाषा, परंतु वास्तु दोष घर में न हो इस बात का ध्यान भी रखना जरूरी है तभी यह परिभाषा आपके लिए सही और सटीक बैठती है।
हर वस्तु की दिशा होती है अगर वस्तु सही दिशा में है तो वह शुभ फल प्रदान करती है और गलत दिशा वाली वस्तु आप पर और वास्तु दोष घर के सदस्यों पर प्रभाव डालती हैं। आइए जानते हैं इस वास्तु दोष के बारे में-
1- वास्तुशास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व होता है वास्तु शास्त्र के अनुसार पश्चिम -दक्षिण दिशा में दोष होता है तो इसका परिणाम बेहद ही घातक होता है, इस दिशा में दोष होने पर वहां पर रहने वाले व्यक्ति की अकाल मृत्यु होने का की संभावना बढ़ जाती है।
2-अगर आपके पश्चिम -दक्षिण दिशा में दरवाजा या बरामदा है या फिर घर के उत्तर- पश्चिम हिस्से में कुआं है तो घर के स्वामी की आत्महत्या करने की संभावना बढ़ जाती है।
3-अगर किसी घर का मुख्य दरवाजा पूर्व -दिशा में या फिर पश्चिम- दक्षिण दिशा में एक और दरवाजा है और घर का ईशान कोण खराब अवस्था में है तो वहां के सदस्यों को हार्टअटैक, सड़क दुर्घटना या आत्महत्या से मौत की संभावना बढ़ जाती है।
4-जिस घर की चारदीवारी का फाटक पश्चिम में या दक्षिण -पश्चिम दिशा में है ऐसे घर में आत्महत्या करने की आशंका बढ़ जाती है। अगर घर में इस तरह का कोई भी दोष है तो उसे तुरंत ठीक करा लेना चाहिए।
(नोट- ये जानकारी केवल वास्तु शास्त्र पर आधारित है। इसकी सच्चाई का हम कोई दावा नहीं करते हैं। )
Leave A Comment