ब्रेकिंग न्यूज़

 इन लड़कियों का जीवन होता है काफी सफल, जिनके हाथों पर होते हैं ये निशान
हस्तरेखा शास्त्र भी ज्योतिष विद्या का एक भाग है। इसमें व्यक्ति के हाथों को देखकर उसके भविष्य के विषय में बताया जाता है। हस्तरेखा शास्त्र की मान्यता है कि व्यक्ति के हाथों की रेखाएं उसके भविष्य के विषय में काफी कुछ कहती हैं। हाथों में मौजूद आड़ी तिरछी लाइनों की मदद से उसके भविष्य में क्या होने वाला है? इस विषय में काफी कुछ जाना जा सकता है। हस्तरेखा शास्त्र में आज हम लड़कियों के हाथों के उन चिन्हों के बारे में जानेंगे, जिनके होने से वे काफी भाग्यशाली हो जाती हैं। ये चिन्ह जिन लड़कियों के हाथों पर होता है, उन्हें जीवन में खूब तरक्की मिलती है। इन्हें आर्थिक संकट का कभी भी सामना नहीं करना पड़ता। मां लक्ष्मी की कृपा सदा इन पर बनी रहती है। इन लड़कियों को समाज में खूब मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है। समाज में इनको खूब सारी ख्याति प्राप्त होती है।  
ज्योतिष विद्या कहती है कि जिन व्यक्तियों के हाथ में चक्र के निशान होते हैं। वे लोग अपने जीवन में कुछ भी हासिल कर सकते हैं। मान्यता है कि जिन लड़कियों की सभी उंगलियों के प्रथम पोर पर चक्र का निशान बना होता है। ऐसी लड़कियों को जीवन में खूब प्रसिद्धि मिलती है। इनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। ये लड़कियां काफी बुद्धिमान होती हैं। समाज में इनकी खूब इज्जत की जाती है। 
हस्तरेखा शास्त्र में लड़कियों के हाथों पर मछली का निशान होना काफी शुभ माना गया है। मान्यता है कि जिन लड़कियों के हाथ पर ये निशान होता है। वे काफी भाग्यशाली होती हैं। वहीं जो लोग इन लड़कियों के साथ संबंधित होते हैं, उनके जीवन में भी इसका सकारात्मक असर पड़ता है। भगवान विष्णु का चिन्ह मछली है। अगर किसी व्यक्ति के जीवन रेखा पर मछली की आकृति बनती है, तो वह व्यक्ति काफी भाग्यशाली होता है। 
मां लक्ष्मी कमल के ऊपर अपना आसन ग्रहण करती हैं। ऐसी लड़कियां जिनके हाथों पर कमल का निशान बनता है। वह काफी ज्यादा भाग्यशाली मानी जाती हैं। इन लड़कियों को कभी भी आर्थिक संकटों का सामना नहीं करना पड़ता। मां लक्ष्मी की कृपा सदा इन पर बनी रहती है। जीवन रेखा, भाग्य रेखा, शनि पर्वत, गुरु पर्वत के साथ शुक्र पर्वत पर कमल की आकृति बनती है, तो ये व्यक्ति के भाग्यशाली होने का प्रतीक है।  
यदि किसी लड़की के हाथों में स्वास्तिक के चिन्ह का निशान है, तो वह काफी सदाचारी, सदगुणी और धार्मिक व्यक्तित्व की होती है। ऐसी लड़कियां धर्म कर्म के कार्य में ज्यादा संलग्न रहती हैं। इस क्षेत्र में इनको खूब मान सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है। ये लड़कियां अपने साथ-साथ दूसरों की जिंदगी में भी सकारात्मकता का संचार करती हैं।  

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english