हथेली में है ये खास निशान तो जीवन में लोकप्रियता हासिल करेंगे आप
कहा जाता है कि हाथों में बनी लकीरों में व्यक्ति का भाग्य छिपा होता है। हस्तरेखा शास्त्र एक बहुत ही प्राचीन विधा है, जिसमें हथेली में बनी रेखाओं का आकलन करके व्यक्ति के भविष्य के संबंध में जानकारी दी जाती है। हथेली की रेखाएं सदैव एक जैसी नहीं रहती हैं। ये समय समय पर बदलती रहती हैं। जिसके कारण हथेली में कई प्रकार के चिन्हों का निर्माण होता है। कई बार ये चिन्ह अशुभ होते हैं तो कई बार ये चिन्ह व्यक्ति का भाग्य चमका देते हैं। हस्तरेखा में एक ऐसे ही चिन्ह का जिक्र किया गया है। यदि यह चिन्ह किसी के हाथ में बनता है तो बेहद ही शुभ माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र कहता है कि यह चिन्ह व्यक्ति को जीवन में लोकप्रियता दिला सकता है। हथेली में यह चिन्ह जिस स्थान पर बना होता है, उसी के अनुसार फल भी प्रदान करता है।
ज्योतिषशास्त्र में माना जाता है कि यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि ग्रह शुभ भाव में विराजमान हैं, तो शनिदेव उस पर बहुत ही मेहरबान होते हैं। शनि की कृपा पड़ने से व्यक्ति के जीवन में खुशी और ढ़ेर सारा धन आता है और व्यक्ति तरक्की करते हुए सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ता चला जाता है। शनि की शुभ स्थिति देखने के लिए न सिर्फ कुंडली में शनि का अच्छे भाव में होना देखा जाता है, बल्कि हथेली में भी शनि पर्वत और शनि रेखा को देखकर जाना जा सकता है। अगर किसी व्यक्ति की हथेली में शनि रेखा मणिबंध से आरंभ होकर सीधे चलकर उंगली के नीचे वाले हिस्से जिसे शनि पर्वत कहा जाता है वहां पर आकर मिले तो व्यक्ति बहुत ही सफलता प्राप्त करता है। यह रेखा सीधे बिना रुकावट के आने पर व्यक्ति अपने जीवन में बहुत धन कमाता है।
अगर किस व्यक्ति की हथेली में शनि पर्वत पर कोई तिल बना हुआ होता तो भी व्यक्ति अपने जीवनकाल में खूब पैसे बनाता है और समाज में उसकी अच्छी मान-प्रतिष्ठा बनती है। ऐसे व्यक्ति बहुत ही कम समय में मुकाम हासिल कर लेते हैं।
वहीं दूसरी तरफ अगर किसी व्यक्ति की हथेली में शनि पर्वत पर एक से ज्यादा रेखाएं बनी हुई होती हैं या जालनुमा कोई आकृति हो तो इसे शनि की दशा माना जाता है। शनि पर्वत पर कई रेखाओं का अच्छा नहीं माना जाता है। यह इस बात का संकेत करती है कि व्यक्ति के जीवन में परेशानियां बनी रहती है। अगर किसी व्यक्ति की हथेली में मणिबंध से होते हुए को रेखा निकलकर शनि पर्वत पर जाने से पहले ही बीच में रुक जाती हो तो या नौकरी और व्यापार में आने वाली कई तरह की परेशानियों का संकेत है।
अगर किसी व्यक्ति के हथेली पर शनि पर्वत ऊंचा उठा हुआ है और उस पर्वत पर कोई रेखा एकदम साफ और स्पष्ट रूप से बनी है तो यह राजयोग का संकेत माना जाता है। ऐसे व्यक्तियों की गिनती धनवान लोगों में होती है।
Leave A Comment