हरियाली अमावस पर राशि के अनुसार लगाएं एक पौधा... होंगी सारी परेशानियां दूर...
आज हरियाली अमावस्या है। श्रावण मास में पडऩे वाली इस अमावस्या को श्रावणी अमावस्या भी कहते हैं। श्रावणी किसानों के लिए हरियाली अमावस्या विशेष होती है। किसान इस दिन एक-दूसरे को गुड़ और धानी की प्रसाद देकर अच्छे मानसून की शुभकामना संदेश देते हैं। साथ ही वे अपने कृषि यंत्रों का पूजन भी करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, हरियाली अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए पिंडदान और दान-धर्म करने का महत्व है। इस दिन दिन वृक्षारोपण का कार्य विशेष रूप से किया जाता हैं। कहते हैं श्रावणी अमावस्या के दिन एक नया पौधा लगाना शुभ माना जाता हैं। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, ग्रह और व्यक्ति की राशियों के बीच गहरा संबंध होता है। इसलिए हरियाली अमावस्या के दिन अपनी राशि के अनुसार पौधे रोपने से व्यक्ति की परेशानियां दूर हो जाती हैं। आप अपनी राशि के अनुसार ये पेड़-पौधे लगा सकते हैं-
-मेष राशि-हरियाली अमावस्या के दिन मेष राशि वाले जातकों को आंवला का वृक्ष लगाना चाहिए।
- वृष राशि- श्रावणी अमावस्या के दिन वृष राशि के जातकों को जामुन का पेड़ लगाना चाहिए।
-मिथुन राशि-हरियाली अमावस्या के दिन मिथुन राशि के जातकों को चंपा का पौधा लगाना चाहिए।
-कर्क राशि- हरियाली अमावस्या के दिन कर्क राशि के जातकों को पीपल का पेड़ लगाना चाहिए।
-सिंह राशि-हरियाली अमावस्या पर सिंह राशि के जातकों को वटवृक्ष अथवा अशोक का वृक्ष लगाना चाहिए।
-कन्या राशि-हरियाली अमावस्या के दिन कन्या राशि के जातकों को जूही और बेलपत्र का पेड़ लगाना चाहिए।
- तुला राशि-हरियाली अमावस्या के दिन तुला राशि के जातकों को अर्जुन या नांग केसर का पेड़ लगाना चाहिए।
-वृश्चिक राशि- हरियाली अमावस्या के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को नीम का वृक्ष लगाना चाहिए।
-धनु राशि-श्रावणी अमावस्या के दिन धनु राशि के जातकों को कनेर का पेड़ लगाना चाहिए।
-मकर राशि- हरियाली अमावस्या के दिन मकर राशि के जातकों को नारियल अथवा शमी का पेड़ लगाना चाहिए।
- कुंभ राशि-हरियाली अमावस्या के दिन कुंभ राशि के जातकों को आम या फिर कदंब का पेड़ लगाना चाहिए।
-मीन राशि- हरियाली अमास्या के दिन मीन राशि वाले जातकों को बेर का पेड़ लगाना चाहिए।
Leave A Comment