ब्रेकिंग न्यूज़

इन राशियों के लोगों को ज्यादा नींद नहीं आती है, जानिए क्यों?
आदर्श रूप से, एक स्वस्थ जीवन शैली के लिए किसी इंसान को रात को कम से कम 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लेनी चाहिए, लेकिन सबके साथ ऐसा नहीं होता।  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियां ऐसी हैं जिसके जातक कम सोते हैं या फिर वे अनिद्रा से पीडि़त होते हैं। आइये जानें ऐसी कौन सी राशियां हैं, जो अनिद्रा से पीडि़त हैं और पर्याप्त नींद नहीं लेती हैं....
मेष राशि
मेष राशि वाले हमेशा ऊर्जा से भरपूर होते हैं और नींद की कमी के बावजूद वो सक्रिय रहते हैं।  कभी-कभी ऐसा लगता है कि उन्हें रिचार्ज करने की भी जरूरत नहीं है और वो चलते रहते हैं।  मेष राशि वालों की सोच है कि व्यस्त रहना सबसे अच्छा है और  इसी सोच में वो कई बार सोना तो क्या झपकी लेना भी भूल जाते हैं। 
धनु राशि
धनु राशि वाले लोगों को हमेशा इस बात का डर रहता है कि कहीं कुछ छूट न जाए और इसलिए वो ज्यादा नींद नहीं लेते।  वो पहले अपने काम को महत्व देते हैं और फिर सोने को।  धनु राशि वाले लोग जानते हैं कि नींद कितनी महत्वपूर्ण है, लेकिन उनके लिए काम पहले महत्वपूर्ण है। 
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले लोग रात में जागकर समस्याओं का समाधान खोजने की कोशिश करते हैं, या सोचते हैं कि वो अगले दिन और कैसे काम कर सकते हैं। कुंभ राशि के लोग जताते हैं कि  नींद पर उनका कितना नियंत्रण है और वो सुबह बहुत जल्दी उठते हैं। वो नींद से उसी तरह लड़ते हैं जैसे कुछ लोग उम्र बढऩे से लड़ते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोग सोते तो हैं, लेकिन उन्हें एक बार में पूरी नींद नहीं आती। उन्हें सोना अच्छा लगता है, लेकिन उनका ध्यान हमेशा सोने के अलावा किसी और चीज में ही लग जाता है। अगर वो एक या दो झपकी ले सकते हैं, तो ये सबसे अच्छा है।
तुला राशि
कम सोने पर भी तुला राशि के लोग अच्छा काम करते हैं, हालांकि, वो बहुत कम नींद पर नहीं चल सकते। अगर उन्हें एक रात अच्छी नींद नहीं आती है, तो वो अगली रात को पूरा कर लेते हैं। खोई हुई नींद की भरपाई के लिए वो एक घंटे पहले सो जाते हैं।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english