2 दिन बाद चमक उठेगा इन राशियों का भाग्य, नहीं रहेगी किसी चीज की कमी, हर जगह से होगा लाभ
17 अगस्त, 2021 को सूर्य देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। सूर्यदेव को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्यदेव सभी ग्रहों के राजा हैं। सूर्य की कृपा से व्यक्ति को जीवन में सभी तरह के सुखों का अनुभव होता है। सूर्य देव 17 अगस्त, 2021 को कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति भी कहा जाता है। सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, इसलिए इसे सिंह संक्रांति कहा जाएगा। इस संक्रांति को घी संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन घी का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं सूर्य देव किन राशियों का भाग्य बदलने जा रहे हैं...
मेष राशि-
सूर्य का गोचर आपके पंचम भाव में हो रहा है।
पंचम भाव को ज्योतिष में प्रेम का भाव कहा जाता है।
सूर्य का गोचर आपके लिए शुभ रहने वाला है।
यह आपके पारिवारिक जीवन में शुभ फल प्रदान करेगा।
आपको संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।
धन- लाभ होगा।
मिथुन राशि-
सूर्य का गोचर आपके तृतीय भाव में हो रहा है।
सूर्य गोचर के प्रभाव से आपको व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।
भाई-बहन से मदद मिल सकती है।
साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।
मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
हर कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
Leave A Comment