जन्माष्टमी पर बाल गोपाल को राशि के हिसाब से लगाएं भोग, मनोकामना पूरी होने की है मान्यता
हर साल कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह तिथि 30 अगस्त, दिन सोमवार को पड़ रही है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र और वृषभ लग्न में हुआ था। इस दिन घरों और मंदिरों में बाल गोपाल का विधि-विधान से पूजा की जाती है। भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए लोग व्रत रखते हैं। इस दिन वंशी वाले को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इस साल जन्माष्टमी पर राशि के हिसाब से लगाएं भगवान श्रीकृष्ण को भोग-
मेष- इस राशि के लोग भगवान श्रीकृष्ण को माखन मिश्री का भोग लगाएं। इसके साथ ही उनका लाल रंग के वस्त्रों से श्रृंगार करें।
वृषभ- इस राशि के जातकों को माखन का भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से सभी दुखों से मुक्ति मिलती है।
मिथुन- इस राशि के जातकों को दही का भोग लगाना चाहिए। इसके साथ ही भगवान श्रीकृष्ण को चंदन का तिलक लगाएं।
कर्क- इस राशि के जातक बाल गोपाल को दूध और केसर का भोग लगाएं। इसके साथ ही उन्हें सफेद वस्त्र से श्रृंगार करें।
सिंह- इस राशि के जातक माखन और मिश्री का भोग लगाएं। इसके साथ ही कान्हा जी का श्रृंगार गुलाबी वस्त्रों से करें।
कन्या- इस राशि के जातक मावे का भोग लगाएं और बाल गोपाल का हरे रंग से श्रृंगार करें।
तुला- इस राशि के जातक भगवान श्रीकृष्ण को घी का भोग लगाएं और उनका गुलाबी रंग के वस्त्र से श्रृंगार करें।
वृश्चिक- इस राशि के लोग भगवान को माखन और दही अर्पित करें। इसके साथ ही उन्हें लाल वस्त्र पहनाएं।
धनु- इस राशि के जातक बाल गोपाल को पीले रंग से बनी मिठाई अर्पित करें और उन्हें पीले वस्त्र पहनाएं।
मकर- मकर राशि के लोग भगवान श्रीकृष्ण को मिश्री का भोग लगाएं। कान्हा जी को नीले रंग के वस्त्र पहनाएं।
कुंभ- जन्माष्टमी के दिन कुंभ राशि क जातक कान्हा को बालूशाही का भोग लगाएं और नीले रंग के वस्त्र पहनाएं।
मीन- मीन राशि के लोग कान्हा को केसर और बर्फी का भोग लगाएं और भगवान कृष्ण को पीले रंग के वस्त्र पहनाएं
--
Leave A Comment